|| श्री गणेशाय नमः || 35+ वर्षों का अविश्वसनीय अनुभव +91 7470934089

विष्णु भगवान का शरणागत पालन व्रत

विष्णु भगवान का शरणागत पालन व्रत

✍️ Pandit Rajkumar Dubey  |  🕒 14 Jul 2026  |  📂 व्रत एवं त्योहार  |  ⏱ 6 मिनट पढ़ें

आज के इस लेख में हम Vishnu Bhagwan के शरणागत पालन व्रत के बारे में संक्षिप्त चर्चा करेंगे। हां जी, भगवान ने अपने शरणागतों के लिए जो व्रत लिया है, हम उसी की बात कर रहे हैं। शास्त्रों में भगवान के इस परम कृपालु स्वभाव और अटल प्रतिज्ञा का अत्यंत सुंदर वर्णन मिलता है।

सकृदेव प्रपन्नाय तवास्मीति च याचते |
अभयं सर्वभूतेभ्यो ददाम्येतद व्रतं मम || ( वा० रा० ६ | १८| ३३ )

अर्थात, जो कोई एक बार भी "मैं तुम्हारा हूँ" – ऐसा कहकर मेरी शरण में आ जाता है और दया की याचना करता है, उसे मैं समस्त प्राणियों से निर्भय कर देता हूँ, यह मेरा परम व्रत है।

व्रतों के भेद – vrat कितने प्रकार के होते हैं

Vishnu Bhagwan ही एक मात्र सबके परम शरणदाता हैं। अपने भक्तों के लिए उनकी ऐसी असीम कृपा है कि वे सबकी आंतरिक कामना और भक्ति के अनुरूप अलग-अलग रूप धारण कर इस संसार में प्रकट होते हैं। शास्त्रों में कहा गया है:

भक्तचित्तानुशारेण जायते भगवनजः ||

स्वयं Vishnu Bhagwan ने गीता में भी इस रहस्य को स्पष्ट करते हुए कहा है कि जो भक्त मेरे जिस स्वरूप की अर्चना करना चाहता है, मैं उसकी श्रद्धा को उसी रूप के प्रति स्थिर और सुदृढ़ कर देता हूँ।

यो यो यां यां तनुं भक्तः श्रद्धयार्चितुमिच्छति |
तस्य तस्याचलां श्रद्धां तामेव विदधाम्यहम || ( गीता ७ | २१ )

व्रत समस्त मानवीय कामनाओं का सिद्धि द्वार है और शास्त्रों में अलग-अलग प्रयोजनवश विविध व्रतों के विधान अविहित (बताए गए) हैं। लेकिन यह अद्भुत और विलक्षण बात है कि एक व्रत हमारे भगवान को भी अत्यंत प्रिय है, जिसका परिपालन वे अनादि काल से निरंतर करते आये हैं और अनंत काल तक करते रहेंगे। पूर्णकाम भगवान का वह अनुपम व्रत है – अपने शरणागत भक्तों का सर्वथा-सर्वदा परिपालन, जिसे उन्होंने स्वयं अपनी स्वेच्छा से स्वीकार किया है।

भगवान भक्तवत्सल कहलाते हैं – (Vishnu Bhagwan)

Vishnu Bhagwan परम भक्तवत्सल हैं। अपने अनन्य दासों के लिए कुछ भी करने में उन्हें तनिक भी संकोच नहीं होता। जिसने भी एक बार अत्यंत करुण भाव से और अन्तःकरण से द्रवित होकर उन्हें पुकार लगा दी, बस भगवान को वहाँ पहुँचने में क्षण भर का समय भी नहीं लगता।

चाहे वह गजराज की करुण प्रार्थना हो, द्रौपदी की दीन याचना हो अथवा अनजाने में (अज्ञानता पूर्वक) अजामिल द्वारा लगाई गई पुकार ही क्यों न हो, भगवान ने सदा-सर्वदा आगे बढ़कर अपने शरणागतों की प्राणपण से रक्षा की है। अपने इस व्रत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और निष्ठा ऐसी है कि सर्वस्वतंत्र (परम स्वतंत्र) होकर भी वे अपने भक्तों के सुख के लिए समस्त प्रकार के सांसारिक संकटों को सहर्ष स्वीकार कर लेते हैं। श्री रामचरितमानस में भी कहा गया है:

राम भगत हित नर तनु धारी | सहि संकट किए साधु सुखारी ||

भक्तों की मनोकामनाएं और इच्छाएं पूर्ण करना भगवान का सहज, स्वाभाविक गुण है। अपने शरणागत पालन व्रत को और अधिक स्पष्ट करते हुए प्रभु कहते हैं कि जिसे करोड़ों ब्राह्मणों की हत्या का घोर पाप भी लगा हो, यदि वह भी अनन्य भाव से मेरी शरण में आ जाए, तो मैं उसका भी कभी परित्याग नहीं करता:

कोटि बिप्र वध लागहिं जाहू | आएँ शरन तजउँ नहिं ताहू ||

पुनः रामायण में भगवान कहते हैं कि यदि लंकाधिपति रावण का भाई विभीषण भयभीत होकर मेरी शरण में आया है, तो मैं उसे अपने प्राणों की तरह सुरक्षित रखूँगा:

जौं सभीत आवा सरनाईं | रखिहउँ ताहि प्राण की नाईं ||

और कृपा के सागर भगवान ने न केवल विभीषण को अपना परम आश्रय प्रदान किया, बल्कि लंका का अखण्ड राज्य रूपी वह अकूत सम्पदा भी सहर्ष सौंप दी, जिसे प्राप्त करने के लिए रावण ने अपने दस मस्तक भगवान शिव को अर्पित कर दिए थे:

जो सम्पति शिव रावनहि दीन्हि दिएँ दस माथ |
सोइ सम्पदा विभीषनहि सकुचि दीन्हि रघुनाथ ||

चाहे कोई देवता हो या राक्षस, मनुष्य हो या पशु-पक्षी, जिसने भी जब भी सच्चे मन से भगवान की शरण ली, उसे उन्होंने कभी निराश नहीं किया।

भक्त पर कृपा और अटल व्रत

सचमुच भगवान के समान कृपालु, दयालु और दृढ़व्रती तो स्वयं भगवान ही हो सकते हैं। उन्होंने महाभारत के युद्ध में शस्त्र ग्रहण न करने की अपनी ही की हुई महाभीष्म प्रतिज्ञा को तोड़ दिया, ताकि उनके अनन्य भक्त पितामह भीष्म की "भगवान से शस्त्र उठवा लेने की" प्रतिज्ञा सत्य प्रमाणित हो सके। अपनी प्रतिज्ञा दांव पर लगाकर भी भगवान ने अपने शरणागत पालन व्रत का पूरी निष्ठा से निर्वाह किया।

शरणागतों को उत्तम और परम सद्गति देने वाले ऐसे अटल व्रतधारी भगवान से हमारी यही विनम्र बिनती है कि वे अपने श्रीचरणों में हमें भी स्थायी शरण प्रदान करें और हम जैसे दीन शरणागतों पर अपनी दिव्य कृपा दृष्टि सदा सर्वदा बनाये रखें।


आयुर्वेद की सम्पूर्ण जानकारी

आयुर्वेद अपनायें, रोग भगायें: स्वस्थ जीवन ही ईश्वर की सच्ची भक्ति का आधार है। प्रकृति से जुड़कर दीर्घायु और निरोगी जीवन प्राप्त करें।

इस लेख में हमने Vishnu Bhagwan के शरणागत व्रत के अद्भुत पालन को संक्षेप में जाना। अगले लेख में भगवान ने जो सत्य का दृढ़व्रत लिया है, उसके बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे – { सत्यसंध दृढ़व्रत रघुराई }।

इन्हें भी देखें –

संबंधित लेख

मंगला गौरी व्रत कथा,पूजन विधि सहित

मंगला गौरी व्रत कथा,पूजन विधि सहित

पूरा पढ़ें
नांग पंचमी व्रत की विधि कथा एवं महत्त्व .

नांग पंचमी व्रत की विधि कथा एवं महत्त्व .

पूरा पढ़ें
कैसे मनाई जाती है हरियाली तीज की सम्पूर्ण

कैसे मनाई जाती है हरियाली तीज की सम्पूर्ण

पूरा पढ़ें

ज्योतिषीय परामर्श केंद्र

विश्वसनीय समाधान • 35+ वर्षों का अनुभव


जीवन की कठिन समस्याओं, सटीक जन्मकुंडली विश्लेषण एवं वैदिक वास्तु के प्रामाणिक समाधान हेतु संपर्क करें।

शीघ्र संपर्क हेतु कॉल करें: +91 7470934089

व्हाट्सएप चैट: सीधे संवाद शुरू करें (Click to Chat)

हमारे मुख्य परामर्श केंद्र: जबलपुर एवं रायपुर (अपॉइंटमेंट द्वारा व्यक्तिगत भेंट संभव)

✦ आपकी गोपनीयता और समाधान हमारा परम संकल्प है ✦

Fill in your Details to Know your Kundli !

💬WhatsApp 📞+91 7470934089
💬 WhatsApp 📞 कॉल करें