आज के अत्यधिक प्रतिस्पर्धात्मक (Competition) दौर में व्यवसाय को लेकर मन में निरंतर उथल-पुथल बनी रहती है। कौन सा व्यवसाय करें? किस व्यापार में शीघ्र सफलता मिलेगी? चाहे व्यापार छोटा हो या बड़ा, कोई भी नया व्यापार शुरू करने से पहले या चल रहे व्यापार को नई दिशा देने हेतु यह व्यवसाय रिपोर्ट (Business Report) अवश्य पढ़ें एवं मंगवाएं।
ग्रहों का प्रभाव एवं व्यापार कारक विश्लेषण
आपकी जन्मकुण्डली में स्थित नवग्रह आपके जीवन तथा व्यावसायिक क्षेत्र पर गहरा प्रभाव डालते हैं। इस रिपोर्ट में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाती है:
- आपकी कुंडली में स्थित कौन से ग्रह आपको किस व्यापार में अपार सफलता देंगे।
- कौन सा ग्रह आपके व्यापार का मुख्य कारक (Business Planet) है और वह वर्तमान में कितना बली या कमजोर है।
- क्या व्यापार का कारक ग्रह पीड़ित, नीच या अशुभ ग्रहों के प्रभाव में तो नहीं है।
- व्यापार कारक ग्रह को विशेष वैदिक उपायों एवं सिद्धियों द्वारा बली कैसे बनाया जाए।
व्यापारिक बाधाएं एवं समाधान
यदि आपका व्यापार सही से नहीं चल रहा है, लगातार घाटा हो रहा है, व्यापार बंद होने की कगार पर आ गया है या आपको ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने आपके व्यापार को बांध दिया है (व्यापारिक बंधन), तो यह Business Report आपका सटीक मार्गदर्शन करेगी। इसमें व्यापार करने से पहले तथा व्यापार के दौरान किए जाने वाले अचूक सिद्ध उपायों का पूर्ण ब्योरा दिया जाता है।
जन्म विवरण न होने पर विशेष विकल्प
यदि आप व्यापार करना चाहते हैं किंतु आपके पास अपना सही जन्म विवरण (जन्म तिथि या समय) उपलब्ध नहीं है, तो आपको सबसे पहले सिद्ध सफलता यंत्र अवश्य धारण करना चाहिए। सफलता यंत्र के प्रभाव से व्यावसायिक रुकावटें दूर होती हैं और कार्यों में सिद्धि प्राप्त होती है।