|| श्री गणेशाय नमः || 35+ वर्षों का अविश्वसनीय अनुभव 91 7470934089

आदित्य हृदय स्तोत्र पाठ

ONLINE PUJA

आदित्य हृदय स्तोत्र पाठ

✔ स्टॉक में उपलब्ध

Aditya Hridaya Stotra Benefits-यह सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने में मदद करता है। इस स्तोत्र के नियमित पाठ से स्वास्थ्य, धन, और सुख में वृद्धि होती है...

₹151.00 ₹101.00

📞 अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सएप पर संपर्क करें: +91 7470934089

Aditya Hridaya Stotra Benefits - सूर्य प्रत्यक्ष देवता हैं | सूर्य को वेदों में जगत की आत्मा तथा ज्योतिष में मनुष्य की आत्मा का कारक माना गया है | सूर्य सिंह राशि का स्वामी और कृतिका, उत्तराफाल्गुनी तथा उत्तराषाढ़ नक्षत्र का अधिपति माना जाता है | जिसकी कुंडली में सूर्य उच्च राशि में निर्विघ्न होता है उसके अन्य ग्रह जातक के ऊपर अधिक विपरीत प्रभाव नहीं डाल पाते | आइये जानते हैं श्री आदित्य हृदय स्तोत्र पाठ के फायदे |

आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ किसे करना चाहिए (Aditya Hridaya Stotra Benefits)

  • यदि किसी जातक का सूर्य कमजोर हो और अच्छा फल नहीं दे रहा है तो ऐसे जातक को किसी भी शुक्ल पक्ष के रविवार से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ आरम्भ करना चाहिए | यदि आप इसे प्रतिदिन नहीं कर सकते तो प्रत्येक रविवार को अवश्य करना चाहिए तथा प्रतिदिन सूर्य को जल देना चाहिए |
  • जो व्यक्ति सरकारी नौकरी करते हैं या सरकारी नौकरी चाहते हैं या जिन्हें राज्य शासन से किसी प्रकार की परेशानी हो तो ऐसे जातकों को भी आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए |
  • जिन जातकों को आँखों से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो या सिर दर्द अथवा ज्वर बना रहता हो तो ऐसे जातकों को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए |
  • यदि किसी व्यक्ति की पाचन शक्ति कमजोर है अर्थात मन्दाग्नि का राज है तो ऐसे व्यक्तियों को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए |
  • जिन व्यक्तियों को मधुमेह (diabetes) पित्त रोग (biliary disease) आदि की समस्या हो उन व्यक्तियों को भी आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए |

Aditya Hridaya Stotra Benefits in hindi

  • जीवन में किसी भी बड़े कार्य को आरम्भ करने से पहले और उसमे उच्च सफलता पाने के लिए श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए |
  • पढ़ने वाले बच्चों को विशेषकर डॉक्टरी पढ़ने वाले बच्चों को तथा दवाओं से सम्बंधित कार्य करने वालों को भी श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए |
  • सूर्य जीवन देने वाला ग्रह है इसलिए अनाज से सम्बंधित व्यापार करने वाले व्यक्तियों को भी श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए |
  • इलेक्ट्रॉनिक आदि के व्यापार करने वाले तथा इससे संबधित किसी भी प्रकार का कार्य आप करते हैं तो आपको श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए |
  • यदि आप अपना पैतृक कारोबार कर रहे हैं या पूर्वजों के द्वारा अर्जित संपत्ति से व्यापार कर रहे हैं तो आपको श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए |
  • यदि आप मानसिक रोग से ग्रसित हैं या सिर से सम्बंधित किसी प्रकार की समस्या है तो आपको श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए |
  • यदि आपको पत्रिका में सूर्य तुला राशि में स्थित है या लग्न, बारहवें भाव में या द्वितीय भाव में स्थित है तो आपको आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए |

जानें सूर्य के सरल एवं सटीक उपाय

  • यदि आप किसी प्रकार के विवाद में फँसे हैं या शत्रुओं से परेशान हैं तथा आपके पिता जी से आपकी नहीं बनती है और दवाई खाने के बाद भी स्वास्थ्य ठीक नहीं हो रहा है तो आपको आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए |
  • सूर्य नाखून तथा बालों से सम्बंधित समस्या उत्पन्न करता है इसलिए जिन जातकों के बाल समय से पहले झड़ रहे हैं या सफ़ेद हो रहे हैं ऐसे जातकों को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए |
  • जिन व्यक्तियों की सूर्य की महादशा चल रही हो ऐसे जातकों को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए |
  • यदि किसी व्यक्ति को सफ़ेद दाग हैं या किसी प्रकार का चर्म रोग है तो ऐसे जातकों को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए |

सूर्य किसे परेशान करता है (Aditya Hridaya Stotra Benefits)

जो व्यक्ति अभक्ष वस्तुओं का सेवन करते हैं, अपने अहंकार में चूर होकर निंदनीय कार्य करते हैं, माता-पिता की सेवा नहीं करते और उन्हें कष्ट देते हैं, अपराध करते समय आत्मा की आवाज नहीं सुनते ऐसे जातकों को सूर्य दंड स्वरुप उनसे विद्या, धन, यश, वैभव, आँखों की रोशनी छीन लेते हैं तथा जातक उच्च पद से गिर जाता है |

श्री आदित्य हृदय स्तोत्र की महिमा

शास्त्रों में विदित है कि दुर्वासा ऋषि ने भगवान श्री कृष्ण के पुत्र साम्ब को श्राप दिया था जिसके कारण उनके शरीर में कुष्ठ रोग हो गया था | श्री साम्ब ने सूर्य देव की आराधना करके और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ किया जिसके प्रभाव से वे रोग मुक्त हो गए |

आदित्य हृदय स्तोत्र पाठ कराने की विधि (Aditya Hridaya Stotra Benefits)

जिसके नाम से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ होना है जातक का नाम, पिता/पति का नाम, गोत्र तथा वर्तमान स्थान हमारे WhatsApp नंबर 74709 34089 पर भेजें |

दक्षिणा: आदित्य हृदय स्तोत्र पाठ करने के लिए दक्षिणा स्वरूप एक सौ एक रूपया (₹101) प्रति पाठ |

नोट – 21 पाठ कराने पर आपके नाम से प्राण प्रतिष्ठित सूर्य यंत्र आपको आपके दिए पोस्टल एड्रेस पर भेज दिया जायेगा जिसे आप धारण करेंगे। इससे सूर्य के दुष्प्रभाव कम होने लगेंगे।

मकर संक्रांति 2023 (Aditya Hridaya Stotra Benefits)

इस वर्ष मकर संक्रान्ति 15 जनवरी 2023 रविवार को मनाई जाएगी |

  • मकर संक्रान्ति पुण्य काल: 06:52 AM से 05:43 PM तक (कुल अवधि: 10 घण्टे 52 मिनट)
  • मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल: 06:52 AM से 08:40 AM तक (कुल अवधि: 01 घण्टा 49 मिनट)

ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन का किया गया दान-पुण्य, जप-तप आदि का सौ गुना फल मिलता है | वैसे तो वर्ष भर में 12 संक्रांति होती हैं किन्तु मकर संक्रांति का महत्त्व सबसे अधिक माना जाता है | इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं तथा इस दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं | इस दिन लोग सूर्य की कृपा पाने के लिए विशेष पूजा आराधना तथा दान पुण्य करते हैं | इसीलिए इस दिन आदित्य हृदय स्तोत्र के पाठ से उपरोक्त सभी समस्याओं का समाधान मिलता है |

मकर संक्रांति में स्नान का भी बड़ा महत्त्व बताया गया है | उपरोक्त बताये गए मुहूर्त में किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए | यदि किसी तीर्थ नदी में स्नान संभव न हो सके तो घर में ही जल में तीर्थ जल, तिल या तिल का तेल मिलाकर स्नान करना चाहिए | स्नान के उपरांत सूर्य देव का विधिवत पूजन करना चाहिए तथा दान देने के बाद भोजन ग्रहण करना चाहिए | भोजन में बिना नमक के भोजन करना चाहिए (वैसे तो रविवार को नमक नहीं खाना चाहिए) |

इन्हें भी देखें –

अपनी समीक्षा लिखें

अपनी समस्या पर व्यक्तिगत परामर्श चाहिए?

कॉल करें या व्हाट्सएप पर लिखें

संबंधित Puja

ज्योतिषीय परामर्श केंद्र

विश्वसनीय समाधान • 35+ वर्षों का अनुभव


जीवन की कठिन समस्याओं, सटीक जन्मकुंडली विश्लेषण एवं वैदिक वास्तु के प्रामाणिक समाधान हेतु संपर्क करें।

शीघ्र संपर्क हेतु कॉल करें: +91 7470934089

व्हाट्सएप चैट: सीधे संवाद शुरू करें (Click to Chat)

हमारे मुख्य परामर्श केंद्र: जबलपुर एवं रायपुर (अपॉइंटमेंट द्वारा व्यक्तिगत भेंट संभव)

✦ आपकी गोपनीयता और समाधान हमारा परम संकल्प है ✦

Fill in your Details to Know your Kundli !