Pandit Ji

Shubh Muhurat 2024

 जनवरी 2024 से दिसम्बर 2024 के सभी शुभ मुहूर्त

 

Shubh Muhurat 2024 – जब हम किसी भी कार्य को आरम्भ करते हैं उस समय दिन. तिथि, लग्न, ग्रहों की स्थिति आदि हमारे कार्य के अनुकूल हो इसे ही शुभ मुहूर्त कहते हैं | प्रत्येक कार्य के अनुसार हमारे ऋषि मुनियों ने दिन, तिथि, लग्न एवं ग्रहों की स्थिति को विभाजित किया है | हमारे सभी ग्रंथों में मुहूर्तों का उल्लेख मिल जाता है |

\"<yoastmark

Shubh Muhurat 2024

देवताओं ने भी अपने कार्य मुहूर्त देखकर ही आरम्भ करने का उल्लेख शास्त्रों में भरा पड़ा है | यह हमारी कोशिस होती है कि हमारा कार्य निर्विघ्न समपन्न हो | परन्तु हमारे शास्त्रों में ही कुछ एसी घटनाओं का उल्लेख मिलता जहां पर मुहूर्त भी काम नहीं करता जैसे भगवान राम के राज्याभिषेक के लिए महर्षि वशिष्ठ ने उपयुक्त मुहूर्त चुना था किन्तु राज्याभिषेक की जगह वनवास मिला |

दूसरे उल्लेख में महाभारत के समय धृतराष्ट्र के कहने पर दुर्योधन सहदेव से युद्ध विजयी होने का मुहूर्त पूछने गया था | और सहदेव ने उचित मुहूर्त बताया था | उस मुहूर्त को टालने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन का मोह भंग करने के लिए गीता का उपदेश दिया |

इस प्रकार मुहूर्तों के बारे में अनेक कथाएं हैं परन्तु हमारा मन भी हमें बिना मुहूर्त के कार्य करने की अनुमति नहीं देता | शुभ मुहूर्त में आरम्भ किया कार्य हमें सकारात्मक ऊर्जा देता है परन्तु हमारे भाग्य को नहीं बदल सकता है | शुभ मुहूर्त में कार्य आरम्भ करके हानि से बचा जा सकता है | सारांश यह है कि हमें प्रत्येक कार्य मुहूर्त देखकर ही आरम्भ करना चाहिए | नीचे सभी कार्यों के अनुसार मुहूर्त दिए गए हैं |

आवश्यक मुहूर्त – (Shubh Muhurat 2024)

 

विशेषकर मानव जीवन में काम आने वाले आवश्यक मुहूर्त निचे दिए गए हैं जैसे – पंचक, गंडमूल, सर्वार्थ सिद्धि योग, घर जमीन खरीदने का मुहूर्त, वाहन खरीदने का मुहूर्त, गृह प्रवेश का मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, एकदशी व्रत, प्रदोष व्रत, संकष्टी चतुर्थी आदि ..|

रवि पुष्य योग 2024 के दिन व् समय:-

09 जून 2024, रविवार को 08:18 पी एम से 05:22 ए एम, जून 10 तक |

07 जुलाई 2024, रविवार को 05:28 ए एम से 05:30 ए एम, जुलाई 08 तक |

04 अगस्त 2024, रविवार को 05:40 ए एम से 01:24 पी एम तक |

गुरु पुष्य योग के दिन व् समय:-

25 जनवरी 2024, गुरुवार को 08:14 ए एम से 06:50 ए एम, जनवरी 26 तक |

22 फरवरी 2024, गुरुवार को 06:36 ए एम से 04:41 पी एम तक |

26 सितम्बर 2024, गुरुवार को 11:32 पी एम से 06:00 ए एम, सितम्बर 27 तक |

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार को 06:13 ए एम से 06:10 ए एम, अक्टूबर 25 तक |

21 नवम्बर 2024, गुरुवार को 06:26 ए एम से 03:33 पी एम तक |

इन्हें भी देखें –

जानिए आपको कौनसा यंत्र धारण करना चाहिए ?

जानें कैसे कराएँ ऑनलाइन पूजा ?

श्री मद्भागवत महापूर्ण मूल पाठ से लाभ

 

शुभ मुहूर्त 2024                 पंचक 20234

गंडमूल दोष 2024                शुभ विवाह मुहूर्त 2024

गृह प्रवेश मुहूर्त 2024                  वाहन क्रय मुहूर्त 2024

प्रापर्टी क्रय मुहूर्त 2024                 मुंडन मुहूर्त 2024

सर्वार्थ सिद्धि योग 2024          एकादशी व्रत लिस्ट 2024

प्रदोष व्रत लिस्ट 2024                 संकष्टी चतुर्थी 20234

अन्नप्राशन मुहूर्त 2024  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top