अंगारक दोष क्या होता है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब किसी कुण्डली में मंगल का राहु या केतु के साथ योग होना या दृष्टि सम्बन्ध स्थापित हो जाना Angarak Dosh का निर्माण करता है। यह योग बहुत ही हानिकारक होता है; इसके प्रभाव से शांत स्वभाव का व्यक्ति भी अचानक अत्यधिक आक्रामक और क्रोधी हो जाता है। इस दोष के प्रभाव से राहु और केतु भी कुण्डली में अपना तीव्र दुष्प्रभाव देने लगते हैं।
क्या हैं अंगारक दोष के प्रभाव?
अंगारक योग में जन्म लेने वाले या इस योग से प्रभावित जातक के जीवन पर निम्नलिखित नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं:
- आक्रामक व हिंसक स्वभाव: जातक का स्वभाव अत्यधिक आक्रामक, हिंसक, नकारात्मक तथा झगड़ालू हो जाता है।
- कानूनी बाधाएं व कारवास: ज्योतिष के अनुसार अंगारक योग वाले जातक अनजाने या आवेश में अवैध कार्यों में लिप्त हो जाते हैं, जिसके फलीभूत कोर्ट-कचहरी के चक्कर या कारावास तक भोगना पड़ता है।
- पारिवारिक एवं वैवाहिक कलह: पति-पत्नी में निरंतर कलह बनी रहती है। परिवार के सदस्यों से संबंध खराब होने लगते हैं तथा परिजनों के व्यवहार में भी कड़वाहट आ जाती है।
- रिश्तों में खटास: सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों के साथ आपसी संबंध बिगड़ने लगते हैं।
अंगारक दोष पूजा (Angarak Dosh Puja) के लाभ
वैदिक विधि-विधान द्वारा अंगारक दोष शांति पूजन करवाने से जातक को निम्नलिखित अद्भुत लाभ प्राप्त होते हैं:
- सकारात्मक ऊर्जा का संचार: पूजा के प्रभाव से व्यक्ति में नकारात्मकता दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है।
- रुके हुए कार्यों में सफलता: जीवन में लंबे समय से अटके या रुके हुए काम पुनः बनने लगते हैं।
- शत्रु बाधा से मुक्ति: शत्रुता रखने वाले लोग भी मित्रवत व्यवहार करने लगते हैं और गुप्त शत्रुओं का प्रभाव समाप्त होता है।
- धार्मिक एवं शांत प्रवृत्ति: व्यक्ति में एकाग्रता आती है, वह धीरे-धीरे धार्मिक प्रवृत्ति का होने लगता है तथा सभी से विनम्र व मित्रवत व्यवहार करता है।
विशेष नोट: सर्वप्रथम अपनी या संबंधित व्यक्ति की कुण्डली भेजकर यह सुनिश्चित कर लें कि कुण्डली में अंगारक दोष विद्यमान है या नहीं। पूर्ण सुनिश्चित हो जाने पर ही अंगारक दोष निवारण पूजा करवानी चाहिए।
आपके द्वारा प्राप्त जानकारी
जिस व्यक्ति के नाम से अनुष्ठान संपन्न होना हो, उन्हें निम्नलिखित जानकारी प्रदान करनी होगी:
- यजमान का पूरा नाम
- पिता या पति का नाम
- गोत्र एवं वर्तमान स्थान
- पूरा पोस्टल एड्रेस (निचे दिए गए WhatsApp नंबर पर भेजें ताकि पूजन पश्चात सिद्ध यंत्र आपके पास भेजा जा सके)
कैसे कराएँ यह पूजन?
आप राजगुरु ज्योतिष अनुसंधान केंद्र में फोन +91 7470934089 पर कॉल करके या WhatsApp नंबर 7470934089 पर संपर्क करके पूजन करवाने के लिए समय ले सकते हैं। यह पूजन पूर्णतः शुभ मुहूर्त देखकर ही आरम्भ की जाएगी, जिसके फलस्वरूप आपको इसका पूरा आध्यात्मिक लाभ प्राप्त हो सके।