+91-7470 934 089

Mercury Transit 2024

बुध का गोचर: 2024 में किन राशियों को मिलेगा लाभ?

 

Mercury Transit 2024 – वर्ष 2024 के शुरुआत में राशि परिवर्तन करने में सबसे पहले ग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन कर रहे हैं | ये 07 जनवरी 2024 को 09:32 पी एम् पर वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे | बुध का धनु राशि में प्रवेश किन-किन राशियों को प्रभावित करते हैं | किस राशि वालों को लाभ तथा किस राशि वालों को नुकसान पहुंचाएंगे |

Mercury Transit 2024
Mercury Transit 2024

07 जनवरी को केवल राशि परिवर्तन नहीं की है अपितु 07 जनवरी 2024 को 09:32 पी एम् पर ज्येष्ठा नक्षत्र से मूल नक्षत्र में प्रवेश किया है | और मूल नक्षत्र के स्वामी केतु माने जाते हैं | और केतु वर्त्तमान में बुध के राशि कन्या में भ्रमण कर रहे हैं |

सभी ग्रहों की स्थिति पर ध्यान रखते हुए जानते हैं बारह राशियों में किसे क्या प्राप्त होता है | तो चलिए बात करते हैं सबसे पहली राशि मेष की -:

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा | इस दौरान आपको आर्थिक लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं | व्यापार में भी अच्छी प्रगति होगी | नौकरीपेशा लोगों को भी पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है | धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगेगा | किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी हो सकती है |

वृष राशि

वृष राशि के लोगों के लिए यह गोचर मिश्रित फलदायी रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है | लेकिन अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी | इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा | खासकर सिर तथा पेट से सम्बंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है | कोशिश करें भगवान गणेश के द्वादश नामों का पाठ करें तो उपरोक्त समस्याओं से बच सकते हैं |

मिथुन राशि

 

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा | इस दौरान आपको प्रेम जीवन में खुशियों का अनुभव होगा | वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति रहेगी | आर्थिक मामलों में भी आपको लाभ होगा | मित्रों का सुख भी प्राप्त होगा | किन्तु वाणी पर नियंत्रण रखें |

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा | इस दौरान आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी | कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी | नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है | लेकिन स्वास्थ का ध्यान रखे और कर्ज लेने से बचें |

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा | इस दौरान आपको धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं | परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा | पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी | विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलेगी | पूजन-पाठ में रूचि बढ़ेगी तथा धार्मिक कार्यों में संलग्न रहेंगे |

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा | भूमि-भवन तथा वाहनादि का सुख और लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं | माताजी का पूर्ण सुख तथा सहयोग प्राप्त होगा | महिला मित्रों से भी सहयोग प्राप्त होगा | लेकिन महिलाओं से वाद-विवाद से बचें |

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा । लेखन कार्यों में मन लगेगा यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं | छोटे भाई-बहन या इनके तुल्य व्यक्तियों का सुख तथा सहयोग प्राप्त होगा | इस दौरान की गई मेहनत अवश्य ही आपको सफलता की ओर ले जायेगी | लेकिन यात्रा के दौरान स्वास्थ का ध्यान रखें |

वृश्चिक राशि (Mercury Transit 2024)

 

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा | इस दौरान आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी | धन की प्राप्ति होगी, परिवार में कोई मांगलिक कार्य की प्रबल संभावना है | परिवार वृद्धि के भी प्रबल योग बन रहे हैं | यदि पैतृक संपत्ति का विवाद चल रहा है तो उसमे समझोता हो सकता है |

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा | इस दौरान आपको अपने करियर में सफलता मिलेगी | धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं | लेकिन वाहन सावधानी पूर्वक चलायें | सिर में दर्द या रुधिर विकार होने पर चिकत्सीय परामर्श लेना अनिवार्य है |

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए यह गोचर मिश्रित फलदायी रहेगा | इस दौरान अधिक धन व्यय होने के योग बन रहे हैं | स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें, शत्रुओं से सावधान रहें तथा व्यर्थ विवाद से बचें | धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी इसी का लाभ लें, तर्क-वितर्क से बचें |

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा | इस दौरान आपको अपने प्रेम जीवन में खुशियों का अनुभव होगा | वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति रहेगी | आर्थिक मामलों में भी आपको लाभ होगा | लेकिन धन संचय नहीं कर पाएंगे तथा परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ ख़राब हो सकता है |

मीन राशि (Mercury Transit 2024)

 

मीन राशि के लोगों के लिए यह गोचर मिश्रित फलदायी रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी | इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा | दुर्व्यसन की ओर मन आकर्षित होगा इसलिए मन पर नियंत्रण रखें और दुर्व्यसन से बचें | किसी भी प्रकार के दूषित पेय पदार्थ का सेवन न करें |

नोट – यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ज्योतिष में किसी भी ग्रह के गोचर के प्रभाव व्यक्ति के जन्म कुंडली और अन्य कारकों पर निर्भर करते हैं | इसलिए, यदि आप किसी भी ग्रह के गोचर के प्रभाव के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो आप अपनी जन्म तारीख, जन्म समय एवं जन्म स्थान https://panditrajkumardubey.com पर या whatsaap नंबर 7470934089 पर भेजकर सही फलादेश प्राप्त कर सकते हैं |

इन्हें भी देखें –

जानिए आपको कौनसा यंत्र धारण करना चाहिए ?

जानें कैसे कराएँ ऑनलाइन पूजा ?

श्री मद्भागवत महापूर्ण मूल पाठ से लाभ

Pandit Rajkumar Dubey

Pandit Rajkumar Dubey

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
    0
    Your Cart
    Your cart is emptyReturn to Shop
    Scroll to Top