mesh lagna – मेष लग्न के जातकों का शारीरिक गठन
यदि आपका जन्म मेष लग्न (mesh lagna) में हुआ है तो आपका शरीर प्रायः दुर्बल होना चाहिए। आपकी गर्दन अपेक्षाकृत लंबी होनी चाहिए। बाल प्रायः घुंघराले होना चाहिए। आंखें गोल तथा घुटने (ठेहुने) अपेक्षाकृत दुर्बल हो सकते हैं।
मेष लग्न के जातकों का स्वभाव
आप स्वभाव से कड़े, झगड़ालू, कुछ अंश में दंभी, स्पष्ट वक्ता, साहसी, वीर, उद्यमी, और सतत किसी न किसी कार्य में संलग्न रहने वाले होंगे। आपको बाल्यकाल में अनेक हानियों का सामना करना पड़ेगा।
आप स्वतंत्रता प्रिय और उदार प्रकृति के होंगे। ऐसा विश्वास हो जाने पर कि किसी मनुष्य को सहायता की आवश्यकता सचमुच में है, तो उसको सहायता देने में आप प्राणपण से लग जाएंगे। आप कार्य संपन्न करने में निर्भय एवं निःसंकोच रहेंगे।
आप उच्चपदाभिलाषी तथा सद्गुण विशिष्ट होंगे। आपकी संपत्ति प्रायः स्थिर रहेगी। आप यात्रा प्रिय और प्रायः अल्पाहारी होंगे। आपके शरीर में किसी स्थान पर व्रणादि (चोट या घाव) के चिह्न भी होने चाहिए।
कन्या जन्म के कुछ विशेष फल
मेष लग्न में जन्म लेने वाली कन्या सच बोलने वाली, साफ-सुथरा रहना पसंद करने वाली, कठोर चित्त, बदला लेने में तत्पर, कभी-कभी कठोर शब्दों का प्रयोग करने वाली, बात की बात में क्रोध करने वाली, कफ प्रकृति और अपने स्वजनों से प्रीत करने वाली होती है।
सावधानी
आपको सोने (नींद) में कमी नहीं करनी चाहिए। अर्थात शारीरिक और मानसिक विश्राम पर पूर्ण ध्यान देना अनिवार्य है। आपको मस्तिष्क की रक्षा हर प्रकार से करनी चाहिए। साधारण व्यायाम और स्वच्छ वायु का सेवन आपके लिए आवश्यक है।
विशेष नोट: ध्यान रखें यह स्थूल फलादेश है। जब तक किसी व्यक्ति की कुंडली का संपूर्ण निरीक्षण नहीं किया जाता तब तक सही फलादेश नहीं किया जा सकता। सटीक फलादेश जानने के लिए व्यक्ति की जन्म तारीख, जन्म समय और जन्म स्थान सही होना आवश्यक है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Q1. “मेष लग्न क्या होता है और इसे कैसे पहचानें?”
उत्तर: मेष लग्न वह स्थिति होती है जब जन्म के समय पूर्व दिशा में मेष राशि उदित होती है। इसे पहचानने के लिए जन्म कुंडली बनवाना आवश्यक होता है।
Q2. “मेष लग्न वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है?”
उत्तर: मेष लग्न के जातक साहसी, स्पष्टवादी, स्वतंत्रता प्रिय और कार्यशील होते हैं। इनमें नेतृत्व करने की क्षमता होती है, लेकिन कभी-कभी क्रोध और अधीरता भी अधिक होती है।
Q3. “मेष लग्न के लोगों का शरीर कैसा होता है?”
उत्तर: मेष लग्न वाले जातकों का शरीर सामान्यतः दुबला-पतला होता है, गर्दन लंबी, बाल घुंघराले और आंखें गोल होती हैं। शरीर पर चोट या निशान भी देखने को मिल सकते हैं।
Q4. “मेष लग्न वालों को जीवन में किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है?”
उत्तर: इन जातकों को बचपन में संघर्ष और हानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में उतार-चढ़ाव रहते हैं, लेकिन साहस और मेहनत से वे आगे बढ़ते हैं।
Q5. “मेष लग्न वालों के लिए कौन सा करियर अच्छा रहता है?”
उत्तर: मेष लग्न के जातकों के लिए सेना, पुलिस, प्रशासन, खेल, व्यवसाय और नेतृत्व से जुड़े क्षेत्र अच्छे रहते हैं।
Q6. “मेष लग्न वालों को गुस्सा क्यों ज्यादा आता है और इसे कैसे कंट्रोल करें?”
उत्तर: मेष लग्न का स्वामी मंगल ग्रह होता है, जो अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए क्रोध अधिक आता है। इसे नियंत्रित करने के लिए ध्यान, प्राणायाम और नियमित व्यायाम करें।
Q7. “मेष लग्न की कन्या का स्वभाव कैसा होता है?”
उत्तर: मेष लग्न की कन्या स्पष्टवादी, साफ-सुथरी, स्वाभिमानी और कभी-कभी क्रोधी स्वभाव की होती है। वह अपने प्रियजनों से बहुत प्रेम करती है लेकिन कठोर शब्द भी बोल सकती है।
Q8. “मेष लग्न वालों के लिए कौन से उपाय करने चाहिए?”
उत्तर: मेष लग्न वालों को मंगल को मजबूत करने के लिए हनुमान जी की पूजा, मंगलवार का व्रत और लाल वस्त्र/मसूर दाल का दान करना लाभकारी होता है।
Q9. “मेष लग्न वालों को स्वास्थ्य में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?”
उत्तर: इन जातकों को सिर, मस्तिष्क और नींद से संबंधित समस्याओं का ध्यान रखना चाहिए। पर्याप्त नींद, स्वच्छ वायु और नियमित व्यायाम आवश्यक है।
Q10. “क्या केवल मेष लग्न से पूरा भविष्य जाना जा सकता है?”
उत्तर: नहीं, केवल मेष लग्न के आधार पर संपूर्ण भविष्य नहीं बताया जा सकता। सटीक फलादेश के लिए पूरी जन्म कुंडली का विश्लेषण आवश्यक होता है।


