|| श्री गणेशाय नमः || 35+ वर्षों का अविश्वसनीय अनुभव 91 7470934089

वृषभ लग्न के जातकों की विशेषताएं (Vrishabha Lagna)

✍️ pt.rajguru@gmail.com  |  🕒 August 9, 2019  |  ⏱ 0 मिनट पढ़ें

free janam kundali analysis की इस श्रृंखला में आपका स्वागत है। यदि आप जानना चाहते हैं कि vrishabha lagna की kundali kaise dekhe, तो यह लेख आपके लिए अत्यंत उपयोगी है। इस भाग में हम विस्तार से समझेंगे vrishabha lagna (वृषभ लग्न) के जातकों का स्वभाव, शारीरिक बनावट, जीवन के उतार-चढ़ाव और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें। इस लेख में आपको इन सभी प्रश्नों के उत्तर सरल भाषा में मिलेंगे, जिससे आप अपनी या किसी अन्य व्यक्ति की कुंडली को बेहतर तरीके से समझ सकें।

free janam kundali analysis 5 – कुण्डली कैसे देखें भाग 5: कुण्डली कैसे देखें के पांचवे भाग में आपका पुनः स्वागत है। पिछले भाग में मेष लग्न के जातक के बारे में जाना। पांचवे भाग में जानेंगे (vrishabha lagna) वृषभ लग्न का फल। जिन व्यक्तियों का जन्म वृषभ लग्न में हुआ है, उनका शारीरिक गठन, स्वभाव कैसा होगा और उन्हें स्वास्थ्य को लेकर किस प्रकार की सावधानी रखनी चाहिए।

vrishabha lagna – वृषभ लग्न के जातकों का शारीरिक गठन

यदि आपका जन्म (vrishabha lagna) वृषभ लग्न में हुआ है, तो आपका मुंह गोल, गर्दन छोटी परन्तु मोटी, जंघा पुष्ट होगी। आपके कंधे बलिष्ठ तथा उन्नत और आपके बाहु छोटे तथा गठीले होंगे। आपके चेहरे से प्रतिष्ठा तथा सद्वेष के लक्षण स्पष्ट दिखाई देंगे।

वृषभ लग्न के जातकों का स्वभाव

आप संगीत, आभरण (आभूषण), मनोहर वस्तु और भ्रमण के प्रेमी होंगे। आपके व्यवहार तथा अभ्यास निश्चित प्रकार के होंगे। आप अधिकार प्रिय, शांति प्रिय, धीर, दुःख में धैर्य धारण करने वाले, कभी-कभी चिड़चिड़े और कुटुम्बियों के कर्म के अनुसार उनसे डाह रखने वाले होंगे।

आप प्रत्येक बात को अपने विचारानुसार करेंगे, आप दूसरों के परामर्श पर चलना पसंद नहीं करेंगे। आप दयालु, सदाशय, विद्या विवाद में चतुर, भाग्यवान और काम के प्रति विशेष लगाव रखने वाले होंगे। आप सर्वदा आनंद तथा सुख के अन्वेषण में रहना पसंद करेंगे।

vrishabha lagna in hindi – विचार एवं जीवन शैली

आप गंभीर चित्त वाले और अपने विचार कभी भी दूसरों पर प्रकट न करने वाले, विचारशील और शांति प्रकृति के होंगे। आप शांति पूर्वक जीवन व्यतीत करने वाले, प्रत्येक काम को धैर्य पूर्वक करने वाले, तथा आपके बहुत से मित्र होंगे। आप धनी, मिष्ट भाषी, प्रिय तथा दयालु होंगे।

मध्य जीवन और अंत जीवन विशेष सुखमय व्यतीत होगा। आपका भाग्योदय प्रायः एकाएक होगा। आपको द्रव्य संपत्ति तथा पृथ्वी (भूमि) संपत्ति की प्राप्ति होगी। आप गुरुजनों का आदर करने वाले तथा बहुत से चौपायों (पशुधन/वाहन) के मालिक होंगे।

वृषभ लग्न वालों को आरम्भिक जीवन में अनेक कष्टों से गुजरना पड़ता है, परन्तु जीवन के शेषभाग में विजयी होकर सुख-संपत्ति से आनंदित हो जाते हैं।

कन्या जन्म के कुछ विशेष फल

वृषभ लग्न में जन्म लेने वाली कन्या बुद्धिमती, सुशीला, विश्वसनीय और कला कौशल को जानने वाली तथा अपने पुरुष की आज्ञाकारिणी होकर पुरुष पर अपना अधिकार जमाने वाली होती हैं।

सावधानी

आपको छाती और कंठ जनित रोगों का प्रायः भय रहेगा। गर्म तथा रोगनदार (मसालेदार/तले-भुने) भोजन हानिकारक होते हैं। भोजन के परिमाण (मात्रा) पर विशेष ध्यान देना उचित रहेगा। उत्तेजना देने वाले तथा जल्दबाजी के कामों से सर्वदा सचेत रहना होगा। आपके लिए समयानुसार अपने काम को निर्भयता पूर्वक करना चाहिए।

विशेष नोट: ध्यान रखें यह स्थूल फलादेश है। जब तक किसी व्यक्ति की कुण्डली का सम्पूर्ण निरीक्षण नहीं किया जाता तब तक सही फलादेश नहीं किया जा सकता। सटीक फलादेश जानने के लिए व्यक्ति की जन्म तारीख, जन्म समय और जन्म स्थान सही होना आवश्यक है।

निष्कर्ष (Conclusion)

vrishabha lagna (वृषभ लग्न) के जातक सामान्यतः शांत, धैर्यवान, सुखप्रिय और भौतिक सुखों की ओर आकर्षित होते हैं। जीवन के प्रारंभिक चरण में कुछ संघर्ष अवश्य आते हैं, लेकिन मध्य और उत्तर जीवन में ये जातक संपत्ति, सम्मान और सुख प्राप्त करते हैं।

यदि आप free janam kundali analysis करना सीखना चाहते हैं, तो यह आवश्यक है कि केवल लग्न के आधार पर नहीं, बल्कि पूरी कुंडली का गहराई से अध्ययन किया जाए। अतः यह लेख आपको एक मजबूत आधार देता है, लेकिन सटीक भविष्यफल (accurate kundali analysis) के लिए जन्म तिथि, समय और स्थान का सही होना अत्यंत आवश्यक है।

सही ज्ञान + सही विश्लेषण = सटीक भविष्यफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1. free janam kundali analysis क्या है?

उत्तर: free janam kundali analysis का मतलब है बिना किसी शुल्क के जन्म कुंडली का अध्ययन करना, जिसमें ग्रहों, राशियों और लग्न के आधार पर जीवन का विश्लेषण किया जाता है।

Q2. kundali kaise dekhe?

उत्तर: कुंडली देखने के लिए सबसे पहले लग्न, ग्रहों की स्थिति, भाव और उनकी दृष्टि को समझना आवश्यक है। इसके बाद पूरे चार्ट का समग्र विश्लेषण किया जाता है।

Q3. vrishabha lagna in hindi क्या होता है?

उत्तर: vrishabha lagna का अर्थ है वृषभ राशि का लग्न होना। जिन लोगों के जन्म के समय वृषभ राशि पूर्व दिशा में होती है, उनका लग्न वृषभ होता है।

Q4. वृषभ लग्न के जातकों का स्वभाव कैसा होता है?

उत्तर: वृषभ लग्न के जातक शांत, धैर्यवान, सुखप्रिय, कला प्रेमी और स्थिर विचार वाले होते हैं। ये लोग जीवन में स्थिरता और सुरक्षा को महत्व देते हैं।

Q5. vrishabha lagna ke fayde क्या हैं?

उत्तर:
✔ धन और संपत्ति की प्राप्ति
✔ स्थिर जीवन और सुख
✔ मजबूत इच्छाशक्ति
✔ सामाजिक सम्मान

Q6. वृषभ लग्न वालों को कौन सी सावधानी रखनी चाहिए?

उत्तर: उन्हें विशेष रूप से कंठ और छाती से संबंधित रोगों से सावधान रहना चाहिए और भोजन में संतुलन बनाए रखना चाहिए।

Q7. क्या केवल लग्न से kundali analysis किया जा सकता है?

उत्तर: नहीं, केवल लग्न से पूर्ण कुंडली विश्लेषण संभव नहीं है। इसके लिए सभी ग्रहों, भावों और दशा का अध्ययन जरूरी है।

Q8. free janam kundali analysis in hindi कैसे करें?

उत्तर: आप basic ज्योतिष ज्ञान सीखकर, या किसी ज्योतिष सॉफ्टवेयर/वेबसाइट की सहायता से कुंडली का प्रारंभिक विश्लेषण कर सकते हैं।

Q9. वृषभ लग्न वालों का भाग्य कब चमकता है?

उत्तर: आमतौर पर इनका भाग्योदय अचानक होता है और जीवन के मध्य या उत्तरार्ध में अधिक सफलता मिलती है।

Q10. accurate kundali analysis कैसे करें?

उत्तर: सटीक कुंडली विश्लेषण के लिए जन्म तिथि, समय और स्थान सही होना चाहिए तथा अनुभवी ज्योतिषी द्वारा गहन अध्ययन किया जाना चाहिए।

इन्हें भी देखें :-

संबंधित लेख

नामकरण संस्कार विधि: बच्चे का नाम रखना क्यों है महत्वपूर्ण?

पूरा पढ़ें

राहु की दृष्टि का फल: 12 भावों पर राहु दृष्टि का प्रभाव

पूरा पढ़ें

सगाई मुहूर्त 2026: सगाई के शुभ मुहूर्त, तिथियां, वार और सर्वश्रेष्ठ समय

पूरा पढ़ें

अपनी समीक्षा लिखें

ज्योतिषीय परामर्श केंद्र

विश्वसनीय समाधान • 35+ वर्षों का अनुभव


जीवन की कठिन समस्याओं, सटीक जन्मकुंडली विश्लेषण एवं वैदिक वास्तु के प्रामाणिक समाधान हेतु संपर्क करें।

शीघ्र संपर्क हेतु कॉल करें: +91 7470934089

व्हाट्सएप चैट: सीधे संवाद शुरू करें (Click to Chat)

हमारे मुख्य परामर्श केंद्र: जबलपुर एवं रायपुर (अपॉइंटमेंट द्वारा व्यक्तिगत भेंट संभव)

✦ आपकी गोपनीयता और समाधान हमारा परम संकल्प है ✦

Fill in your Details to Know your Kundli !