+91-7470 934 089

Purnima 2024

पूर्णिमा 2024: हिंदू धर्म में पूर्णिमा का महत्व

 

Purnima 2024 – पूर्णिमा तिथि शुक्लपक्ष की अंतिम तिथि होती है इस दिन चन्द्रमा पूर्ण होता है | हमारे पुराणों के अनुसार इस तिथि का विशेष महत्त्व है | वर्ष में कुल 12 पूर्णिमा होती है किन्तु जिस वर्ष अधिकमास अर्थात कोई मास बढ़ जाये तब 13 पूर्णिमा होगीं | इस अधिकमास को मलमास, पुरषोत्तम मास आदि नामों से भी जानते हैं | इस अधिक मास का दान-पुण्य, पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान आदि का विशेष महत्त्व माना जाता है |

Purnima 2024
Purnima 2024

पुराणों के आधार पर पूर्णिमा को किया गया दान-पूण्य अक्षय माना जाता है | पूर्णिमा के व्रत से भगवान श्री विष्णु की असीम कृपा व्रती पर बनी रहती है | तथा मृत्युपरांत व्रती भगवान श्रीहरि के धाम को जाता है | पूर्णिमा का व्रत करने वाले को धन, यश, वैभव, संतान आदि के सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है |

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों का चन्द्रमा कमजोर हो उन्हें पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए | इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने से घर में सुख शांति बनी रहती है तथा चन्द्रमा का दोष कम होता है | मनोवल की वृद्धि होती है |

विशेषकर पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने का भी विशेष महत्व है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने से पारिवारिक कलह से मुक्ति मिलती है, घर में धन धान्य की वृद्धि होती है पुत्र पौत्रादि का सुख प्राप्त होता है | तथा लक्ष्मी का निवास बना रहता है |

जानिए पूर्णिमा व्रत की विधि एवं महत्त्व 

Amavasya 2024

 

अमावस्या 2024: हिंदू धर्म में अमावस्या का महत्व

अमावस्या जनवरी 2024 (Purnima 2024 )

11 जनवरी 2024, गुरुवार को पौष, कृष्ण अमावस्या

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 08:08 पी एम, जनवरी 10 से अमावस्या तिथि समाप्त – 05:24 पी एम, जनवरी 11 तक |

पूर्णिमा व्रत जनवरी 2024

25 जनवरी 2024, गुरुवार को पौष, शुक्ल पूर्णिमा (शाकम्भरी पूर्णिमा)

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 09:47 पी एम, जनवरी 24 से पूर्णिमा तिथि समाप्त – 11:21 पी एम, जनवरी 25 को |

अमावस्या फरवरी 2024

09 फरवरी 2024, शुक्रवार को माघ कृष्ण अमावस्या

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 08:00 ए एम, फरवरी 09 से अमावस्या तिथि समाप्त – 04:26 ए एम, फरवरी 10 तक |

पूर्णिमा व्रत फरवरी 2024 (Purnima 2024 )

24 फरवरी 2024, शनिवार को माघ शुक्ल पूर्णिमा (माघी पूर्णिमा)

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 03:31 पी एम, फरवरी 23 से पूर्णिमा तिथि समाप्त – 05:57 पी एम, फरवरी 24 तक |

अमावस्या मार्च 2024

10 मार्च 2024, रविवार को फाल्गुन कृष्ण अमावस्या

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 06:15 पी एम, मार्च 09 से अमावस्या तिथि समाप्त – 02:27 पी एम, मार्च 10 तक |

पूर्णिमा व्रत मार्च 2024

24 मार्च 2024, रविवार को फाल्गुन, शुक्ल पूर्णिमा (वसंत पूर्णिमा, होली)

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 09:52 ए एम, मार्च 24 से पूर्णिमा तिथि समाप्त – 12:27 पी एम, मार्च 25 तक |

25 मार्च 2024, सोमवार को फाल्गुन, शुक्ल पूर्णिमा

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 09:52 ए एम, मार्च 24 से पूर्णिमा तिथि समाप्त – 12:27 पी एम, मार्च 25 तक |

अमावस्या अप्रैल 2024

08 अप्रैल 2024, सोमवार को चैत्र कृष्ण अमावस्या

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 03:19 ए एम, अप्रैल 08 से अमावस्या तिथि समाप्त – 11:48 पी एम, अप्रैल 08 तक |

पूर्णिमा व्रत अप्रैल 2024 (Purnima 2024 )

 

23 अप्रैल 2024, मंगलवार को चैत्र, शुक्ल पूर्णिमा (हनुमान जयंती)

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 03:23 ए एम, अप्रैल 23 से समाप्त – 05:16 ए एम, अप्रैल 24 तक |

अमावस्या मई 2024

07 मई 2024, मंगलवार को वैशाख कृष्ण अमावस्या

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 11:38 ए एम, मई 07 से अमावस्या तिथि समाप्त – 08:50 ए एम, मई 08 तक |

पूर्णिमा व्रत मई 2024 (Purnima 2024 )

23 मई 2024 गुरुवार को वैशाख, शुक्ल पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा)

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ – 06:45 पी एम, मई 22 से समाप्त – 07:20 पी एम, मई 23 तक |

अमावस्या जून 2024

06 जून 2024, गुरुवार को ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 07:52 पी एम, जून 05 से अमावस्या तिथि समाप्त – 06:05 पी एम, जून 06 तक |

पूर्णिमा व्रत जून 2024

21 जून 2024, शुक्रवार को ज्येष्ठ, शुक्ल पूर्णिमा (वट सावित्री व्रत)

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 07:30 ए एम, जून 21 से समाप्त – 06:35 ए एम, जून 22 तक |

22 जून 2024, शनिवार को ज्येष्ठ, शुक्ल पूर्णिमा

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 07:29 ए एम, जून 21 से समाप्त – 06:35 ए एम, जून 22 तक |

अमावस्या जुलाई 2024

05 जुलाई 2024, शुक्रवार को अषाढ़ कृष्ण अमावस्या

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 04:55 ए एम, जुलाई 05 से अमावस्या तिथि समाप्त – 04:24 ए एम, जुलाई 06 तक |

पूर्णिमा व्रत जुलाई 2024

21 जुलाई 2024, रविवार को आषाढ़, शुक्ल पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा)

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 05:57 पी एम, जुलाई 20 से समाप्त – 03:44 पी एम, जुलाई 21 तक |

अमावस्या अगस्त 2024

04 अगस्त 2024, रविवार को श्रवण कृष्ण अमावस्या

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 03:48 पी एम, अगस्त 03 से अमावस्या तिथि समाप्त – 04:40 पी एम, अगस्त 04 तक |

पूर्णिमा व्रत अगस्त 2024 (Purnima 2024 )

 

19 अगस्त 2024, सोमवार को श्रावण, शुक्ल पूर्णिमा (रक्षाबंधन)

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 03:02 ए एम, अगस्त 19 से समाप्त – 11:53 पी एम, अगस्त 19 तक |

अमावस्या सितम्बर 2024

02 सितम्बर 2024, सोमवार को भाद्रपद कृष्ण अमावस्या

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 05:20 ए एम, सितम्बर 02 से अमावस्या तिथि समाप्त – 07:22 ए एम, सितम्बर 03 तक |

पूर्णिमा व्रत सितम्बर 2024 (Purnima 2024 )

17 सितम्बर 2024, मंगलवार को भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा (श्राद्ध पूर्णिमा)

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 11:42 ए एम, सितम्बर 17 से पूर्णिमा तिथि समाप्त – 08:02 ए एम, सितम्बर 18 तक |

18 सितम्बर 2024, बुधवार को भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 11:42 ए एम, सितम्बर 17 से पूर्णिमा तिथि समाप्त – 08:02 ए एम, सितम्बर 18 तक |

अमावस्या अक्टूबर 2024

02 अक्टूबर 2024, बुधवार को अश्वनि कृष्ण अमावस्या

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 09:37 पी एम, अक्टूबर 01 से अमावस्या तिथि समाप्त – 12:16 ए एम, अक्टूबर 03 तक |

पूर्णिमा व्रत अक्टूबर 2024

17 अक्टूबर 2024, गुरुवार को आश्विन, शुक्ल पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा)

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 08:36 पी एम, अक्टूबर 16 से पूर्णिमा तिथि समाप्त – 04:51 पी एम, अक्टूबर 17 तक |

अमावस्या नवम्बर 2024

01 नवम्बर 2024, शुक्रवार को कार्तिक कृष्ण अमावस्या

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 03:48 पी एम, अक्टूबर 31 से अमावस्या तिथि समाप्त – 06:12 पी एम, नवम्बर 01 तक |

30 नवम्बर 2024, शनिवार को मार्गशीर्ष कृष्ण अमावस्या

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 10:27 ए एम, नवम्बर 30 से अमावस्या तिथि समाप्त – 11:48 ए एम, दिसम्बर 01 तक |

पूर्णिमा व्रत नवम्बर 2024 (Purnima 2024 )

 

15 नवम्बर 2024, शुक्रवार को कार्तिक, शुक्ल पूर्णिमा (त्रपुरी पूर्णिमा)

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 06:15 ए एम, नवम्बर 15 से पूर्णिमा तिथि समाप्त – 02:54 ए एम, नवम्बर 16 तक |

अमावस्या दिसम्बर 2024

30 दिसम्बर 2024, सोमवार को पौष कृष्ण अमावस्या

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 04:00 ए एम, दिसम्बर 30 से अमावस्या तिथि समाप्त – 03:52 ए एम, दिसम्बर 31 तक |

पूर्णिमा व्रत दिसम्बर 2024 (Purnima 2024 )

15 दिसम्बर 2024, रविवार को मार्गशीर्ष, शुक्ल पूर्णिमा (दत्तात्रेय पूर्णिमा)

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 04:54 पी एम, दिसम्बर 14 से पूर्णिमा तिथि समाप्त – 02:28 पी एम, दिसम्बर 15 तक |

इन्हें भी देखें –

जानिए आपको कौनसा यंत्र धारण करना चाहिए ?

जानें कैसे कराएँ ऑनलाइन पूजा ?

श्री मद्भागवत महापूर्ण मूल पाठ से लाभ

शुभ मुहूर्त 2024                 पंचक 20234

गंडमूल दोष 2024                शुभ विवाह मुहूर्त 2024

गृह प्रवेश मुहूर्त 2024                  वाहन क्रय मुहूर्त 2024

प्रापर्टी क्रय मुहूर्त 2024                 मुंडन मुहूर्त 2024

सर्वार्थ सिद्धि योग 2024          एकादशी व्रत लिस्ट 2024

प्रदोष व्रत लिस्ट 2024                 संकष्टी चतुर्थी 20234

अन्नप्राशन मुहूर्त 2024  

Pandit Rajkumar Dubey

Pandit Rajkumar Dubey

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
    0
    Your Cart
    Your cart is emptyReturn to Shop
    Scroll to Top