|| श्री गणेशाय नमः || 35+ वर्षों का अविश्वसनीय अनुभव +91 7470934089

संकष्टी चतुर्थी 2026: तिथि, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त

संकष्टी चतुर्थी 2026: तिथि, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त

✍️ Pandit Rajkumar Dubey  |  🕒 12 Dec 2025  |  📂 ज्योतिष  |  ⏱ 10 मिनट पढ़ें

Sankashti Chaturthi 2026: तिथि, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त और व्रत की सम्पूर्ण जानकारी

हमारे हिन्दू धर्म में सभी व्रतों की गणना चन्द्र मास से की जाती है, और चन्द्र माह में दो पक्ष होते हैं | प्रथम कृष्ण पक्ष एवं दूसरा शुक्ल पक्ष के नाम से जाना जाता है | तिथियों के अनुसार एक माह में एक तिथि दो बार आती है इसीलिए कृष्ण पक्ष अर्थात पूर्णिमा के बाद आने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी और शुक्ल पक्ष अर्थात अमावस्या के बाद आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं |

संकष्टी चतुर्थी और विनायक चतुर्थी का महत्व

हांलाकि विनायक चतुर्थी और संकष्टी चतुर्थी प्रत्येक माह में आतीं हैं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण विनायक चतुर्थी भाद्रपद माह में आती है इसको गणेश चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है | भगवान गणेश का आशीर्बाद प्राप्त करने के लिए लोग इस व्रत को करते हैं| भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि के दाता माने जाते हैं | इस तिथि को भगवान गणेश जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है | और संकष्टी चतुर्थी को जीवन में किसी प्रकार के संकटों से बचने के लिए व्रत करते हैं |

संकष्टी चतुर्थी अर्थात संकटों को दूर करने वाली चतुर्थी | इस चतुर्थी का व्रत करने से पौराणिक कथाओं के अनुसार मनुष्य सभी प्रकार के पापों से मुक्त हो जाता है | भगवान गणेश को बुद्धि का दाता भी माना जाता है, इसलिए इस व्रत के प्रभाव से बुद्धि भी प्रखर होती है |

संकष्टी एवं विनायक चतुर्थी 2026 की मासिक सूची

जनवरी 2026

06 जनवरी 2026 (मंगलवार): लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी (माघ, कृष्ण चतुर्थी)
प्रारम्भ – 08:01 ए एम, जनवरी 06 से समाप्त – 06:52 ए एम, जनवरी 07 तक | जबलपुर, MP के लिए चंद्रोदय समय: 08:47 पी एम

22 जनवरी 2026 (गुरुवार): विनायक चतुर्थी (माघ, शुक्ल चतुर्थी)
प्रारम्भ – 02:47 ए एम, जनवरी 22 से समाप्त – 02:28 ए एम, जनवरी 23 तक |

फरवरी 2026

05 फरवरी 2026 (गुरुवार): द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी (फाल्गुन, कृष्ण चतुर्थी)
प्रारम्भ – 12:09 ए एम, फरवरी 05 से समाप्त – 12:22 ए एम, फरवरी 06 तक | जबलपुर, MP के लिए चंद्रोदय समय: 09:20 पी एम

21 फरवरी 2026 (शनिवार): विनायक चतुर्थी (फाल्गुन, शुक्ल चतुर्थी)
प्रारम्भ – 02:38 पी एम, फरवरी 20 से समाप्त – 01:00 पी एम, फरवरी 21 तक |

मार्च 2026

06 मार्च 2026 (शुक्रवार): भालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी (चैत्र, कृष्ण चतुर्थी)
प्रारम्भ – 05:53 पी एम, मार्च 06 से समाप्त – 07:17 पी एम, मार्च 07 तक | जबलपुर, MP के लिए चंद्रोदय समय: 08:55 पी एम

22 मार्च 2026 (रविवार): विनायक चतुर्थी (चैत्र, शुक्ल चतुर्थी)
प्रारम्भ – 11:56 पी एम, मार्च 21 से समाप्त – 09:16 पी एम, मार्च 22 तक |

अप्रैल 2026

05 अप्रैल 2026 (रविवार): विकट संकष्टी चतुर्थी (वैशाख, कृष्ण चतुर्थी)
प्रारम्भ – 11:59 ए एम, अप्रैल 05 से समाप्त – 02:10 पी एम, अप्रैल 06 तक | जबलपुर, MP के लिए चंद्रोदय समय: 09:28 पी एम

20 अप्रैल 2026 (सोमवार): विनायक चतुर्थी (वैशाख, शुक्ल चतुर्थी)
प्रारम्भ – 07:27 ए एम, अप्रैल 20 से समाप्त – 04:14 ए एम, अप्रैल 21 तक |

मई 2026

05 मई 2026 (मंगलवार): एकदन्त संकष्टी चतुर्थी (ज्येष्ठ, कृष्ण चतुर्थी)
प्रारम्भ – 05:24 ए एम, मई 05 से समाप्त – 07:51 ए एम, मई 06 तक | जबलपुर, MP के लिए चंद्रोदय समय: 10:01 पी एम

20 मई 2026 (बुधवार): विनायक चतुर्थी – अधिक मास चतुर्थी (ज्येष्ठ, शुक्ल चतुर्थी)
प्रारम्भ – 02:18 पी एम, मई 19 से समाप्त – 11:06 ए एम, मई 20 तक |

जून 2026

03 जून 2026 (बुधवार): विभुवन संकष्टी चतुर्थी – अधिक मास चतुर्थी (ज्येष्ठ, कृष्ण चतुर्थी)
प्रारम्भ – 09:21 पी एम, जून 03 से समाप्त – 11:30 पी एम, जून 04 तक | जबलपुर, MP के लिए चंद्रोदय समय: 09:33 पी एम

18 जून 2026 (गुरुवार): विनायक चतुर्थी (ज्येष्ठ, शुक्ल चतुर्थी)
प्रारम्भ – 09:38 पी एम, जून 17 से समाप्त – 06:58 पी एम, जून 18 तक |

जुलाई 2026

03 जुलाई 2026 (शुक्रवार): कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी (आषाढ़, कृष्ण चतुर्थी)
प्रारम्भ – 11:20 ए एम, जुलाई 03 से समाप्त – 12:39 पी एम, जुलाई 04 तक | जबलपुर, MP के लिए चंद्रोदय समय: 09:29 पी एम

17 जुलाई 2026 (शुक्रवार): विनायक चतुर्थी (आषाढ़, शुक्ल चतुर्थी)
प्रारम्भ – 06:27 ए एम, जुलाई 17 से समाप्त – 04:42 ए एम, जुलाई 18 तक |

अगस्त 2026

02 अगस्त 2026 (रविवार): गजानन संकष्टी चतुर्थी (श्रावण, कृष्ण चतुर्थी)
प्रारम्भ – 11:07 पी एम, अगस्त 01 से समाप्त – 11:15 पी एम, अगस्त 02 तक | जबलपुर, MP के लिए चंद्रोदय समय: 09:09 पी एम

16 अगस्त 2026 (रविवार): विनायक चतुर्थी (श्रावण, शुक्ल चतुर्थी)
प्रारम्भ – 05:28 पी एम, अगस्त 15 से समाप्त – 04:52 पी एम, अगस्त 16 तक |

सितंबर 2026

31 अगस्त 2026 (सोमवार): हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी / बहुला चौथ (भाद्रपद, कृष्ण चतुर्थी)
प्रारम्भ – 08:50 ए एम, अगस्त 31 से समाप्त – 07:41 ए एम, सितम्बर 01 तक | जबलपुर, MP के लिए चंद्रोदय समय: 08:18 पी एम

14 सितम्बर 2026 (सोमवार): विनायक चतुर्थी (भाद्रपद, शुक्ल चतुर्थी)
प्रारम्भ – 07:06 ए एम, सितम्बर 14 से समाप्त – 07:44 ए एम, सितम्बर 15 तक |

अक्टूबर 2026

29 सितम्बर 2026 (मंगलवार): विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी (आश्विन, कृष्ण चतुर्थी)
प्रारम्भ – 05:09 पी एम, सितम्बर 29 से समाप्त – 02:55 पी एम, सितम्बर 30 तक | जबलपुर, MP के लिए चंद्रोदय समय: 07:38 पी एम

14 अक्टूबर 2026 (बुधवार): विनायक चतुर्थी (आश्विन, शुक्ल चतुर्थी)
प्रारम्भ – 11:27 पी एम, अक्टूबर 13 से समाप्त – 01:13 ए एम, अक्टूबर 15 तक |

29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार): वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी / करवा चौथ (कार्तिक, कृष्ण चतुर्थी)
प्रारम्भ – 01:06 ए एम, अक्टूबर 29 से समाप्त – 10:09 पी एम, अक्टूबर 29 तक | जबलपुर, MP के लिए चंद्रोदय समय: 08:13 पी एम

नवंबर 2026

13 नवम्बर 2026 (शुक्रवार): विनायक चतुर्थी (कार्तिक, शुक्ल चतुर्थी)
प्रारम्भ – 06:09 पी एम, नवम्बर 12 से समाप्त – 08:42 पी एम, नवम्बर 13 तक |

27 नवम्बर 2026 (शुक्रवार): गणाधिप संकष्टी चतुर्थी (मार्गशीर्ष, कृष्ण चतुर्थी)
प्रारम्भ – 09:48 ए एम, नवम्बर 27 से समाप्त – 06:39 ए एम, नवम्बर 28 तक | जबलपुर, MP के लिए चंद्रोदय समय: 08:13 पी एम

दिसंबर 2026

13 दिसम्बर 2026 (रविवार): विनायक चतुर्थी (मार्गशीर्ष, शुक्ल चतुर्थी)
प्रारम्भ – 02:06 पी एम, दिसम्बर 12 से समाप्त – 04:47 पी एम, दिसम्बर 13 तक |

26 दिसम्बर 2026 (शनिवार): अखुरथ संकष्टी चतुर्थी (पौष, कृष्ण चतुर्थी)
प्रारम्भ – 08:04 पी एम, दिसम्बर 26 से समाप्त – 05:12 पी एम, दिसम्बर 27 तक | जबलपुर, MP के लिए चंद्रोदय समय: 08:11 पी एम

निष्कर्ष

संकष्टी चतुर्थी भगवान श्री गणेश का अत्यंत पावन व्रत है, जिसे सौभाग्य, बुद्धि, बाधा-निवारण और संकट-दूर करने के लिए किया जाता है। वर्ष 2026 में यह व्रत हर महीने विशिष्ट नामों और विशेष महत्व के साथ उपस्थित हो रहा है। शास्त्रों के अनुसार संकष्टी चतुर्थी पर उपवास रखकर चंद्रोदय के समय भगवान गणेश का दर्शन, पूजन और कथा-श्रवण करने से समस्त कष्टों का नाश होता है और जीवन में नई ऊर्जा, सफलता व मानसिक शांति प्राप्त होती है।

आप अपने शहर के अनुसार चंद्रोदय समय देखकर व्रत करें, ताकि पूजा पूर्ण विधि-विधान से संपन्न हो सके। भगवान गणेश आपके जीवन से सभी विघ्नों को दूर करें और रिद्धि-सिद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1. संकष्टी चतुर्थी 2026 कब-कब है?
वर्ष 2026 में संकष्टी चतुर्थी हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को आती है। जनवरी से दिसंबर तक कुल 12 संकष्टी चतुर्थियाँ पड़ेंगी।

2. Sankashti Chaturthi 2026 की पहली तिथि कौन-सी है?
संकष्टी चतुर्थी 2026 की पहली तिथि 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) को है। इस दिन लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी।

3. संकष्टी चतुर्थी 2026 में चंद्रोदय समय कैसे पता करें?
यह स्थान के अनुसार अलग-अलग होता है। लेख में जबलपुर (MP) का चंद्रोदय समय शामिल है, आप स्थानीय पंचांग से अपने शहर का समय देख सकते हैं।

4. संकष्टी चतुर्थी और विनायक चतुर्थी में क्या अंतर है?
संकष्टी चतुर्थी कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (संकट दूर करने हेतु) होती है, जबकि विनायक चतुर्थी शुक्ल पक्ष की चतुर्थी (गणेश जन्म उत्सव) होती है।

5. संकष्टी चतुर्थी 2026 में व्रत कैसे करें? (व्रत विधि)
सूर्योदय से पहले उठें, स्नान करके गणेश जी का पूजन करें, दिनभर व्रत रखें, चंद्रोदय के बाद गणेश कथा सुनें और अर्घ्य देकर व्रत खोलें।

6. संकष्टी चतुर्थी व्रत में क्या खाना चाहिए?
फल, दूध, पानी, मूंगफली, साबूदाना, मखाने, और सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं। चंद्रोदय के बाद सामान्य भोजन किया जाता है।

7. Sankashti Chaturthi 2026 में कौन-सी संकष्टी सबसे महत्वपूर्ण है?
बहुला चतुर्थी (भाद्रपद कृष्ण चतुर्थी) और अखुरथ संकष्टी चतुर्थी (पौष कृष्ण चतुर्थी) विशेष फलदायी मानी जाती हैं। करवा चौथ भी इसी श्रेणी में आती है।

8. संकष्टी चतुर्थी 2026 क्यों महत्वपूर्ण है?
इस व्रत से बाधाएँ दूर होती हैं, कार्य सिद्धि मिलती है, घर-परिवार में सुख-शांति बढ़ती है और बुद्धि-विवेक तीव्र होता है।

9. क्या संकष्टी चतुर्थी व्रत महिलाएँ और पुरुष दोनों कर सकते हैं?
जी हाँ, यह व्रत सर्वसुलभ है और स्त्री-पुरुष दोनों कर सकते हैं।

10. Sankashti Chaturthi 2026 पर कौन-सा मंत्र जपना चाहिए?
'ॐ गं गणपतये नमः' या 'संकष्ट नाशन गणेश स्तोत्र' का जाप विशेष फलदायी है।

11. संकष्टी चतुर्थी 2026 की तिथि कैसे निर्धारित होती है?
पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चौथ को संकष्टी चतुर्थी माना जाता है।

12. Sankashti Chaturthi 2026 में चंद्रोदय न दिखे तो व्रत कैसे खोलें?
यदि बादल हों, तब पंचांग में दिए गए चंद्रोदय समय पर ही व्रत खोला जा सकता है।

13. क्या संकष्टी चतुर्थी 2026 में गणेश कथा सुनना आवश्यक है?
जी हाँ, कथा सुनना अनिवार्य माना गया है।

संबंधित लेख

नामकरण संस्कार विधि: बच्चे का नाम रखना क्यों है महत्वपूर्ण?

नामकरण संस्कार विधि: बच्चे का नाम रखना क्यों है महत्वपूर्ण?

पूरा पढ़ें
राहु की दृष्टि का फल: 12 भावों पर राहु दृष्टि का प्रभाव

राहु की दृष्टि का फल: 12 भावों पर राहु दृष्टि का प्रभाव

पूरा पढ़ें
पुत्रदा एकादशी व्रत कथा,  विधि और महत्व

पुत्रदा एकादशी व्रत कथा, विधि और महत्व

पूरा पढ़ें

ज्योतिषीय परामर्श केंद्र

विश्वसनीय समाधान • 35+ वर्षों का अनुभव


जीवन की कठिन समस्याओं, सटीक जन्मकुंडली विश्लेषण एवं वैदिक वास्तु के प्रामाणिक समाधान हेतु संपर्क करें।

शीघ्र संपर्क हेतु कॉल करें: +91 7470934089

व्हाट्सएप चैट: सीधे संवाद शुरू करें (Click to Chat)

हमारे मुख्य परामर्श केंद्र: जबलपुर एवं रायपुर (अपॉइंटमेंट द्वारा व्यक्तिगत भेंट संभव)

✦ आपकी गोपनीयता और समाधान हमारा परम संकल्प है ✦

Fill in your Details to Know your Kundli !

💬WhatsApp 📞+91 7470934089
💬 WhatsApp 📞 कॉल करें