|| श्री गणेशाय नमः || 35+ वर्षों का अविश्वसनीय अनुभव 91 7470934089

सिद्ध हल्दी की माला

MALA

सिद्ध हल्दी की माला

✔ स्टॉक में उपलब्ध

गुरु ग्रह की मजबूती, शीघ्र विवाह, संतान सुख, धन वृद्धि एवं बच्चों के बुद्धि विकास हेतु प्रामाणिक एवं सिद्ध हल्दी की माला।

₹1,100.00 ₹799.00

📞 अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सएप पर संपर्क करें: +91 7470934089

हल्दी की माला पहनने के अद्भुत फायदे (Haldi Mala Benefits)

हल्दी कंद के रूप में पाई जाती है। सबसे पहले इसका उपयोग एक औषधि के रूप में किया जाता था। आज इसका उपयोग सौंदर्य प्रसाधन, धार्मिक कार्यों में तथा तांत्रिक कार्यों में बहुतायत में किया जाता है। इसके परिणाम बड़े ही प्रभावी एवं सकारात्मक प्राप्त होते हैं। यह गुणों से भरी हुई है। हल्दी रसोई की शान है तो इसे धार्मिक कार्यों में भी प्रथम स्थान प्राप्त है।

धार्मिक रूप सेइसे बहुत ही शुभ माना जाता है, तो तांत्रिक क्रियाओं में भी यह पीछे नहीं है। हल्दी का उपयोग दवाओं के साथ सौंदर्य प्रसाधन में भी उपयोगी माना जाता है। कर्मकांड और आयुर्वेद की तरह ज्योतिष में भी इसका बड़ा महत्व है। ज्योतिष के अनुसार हल्दी का संबंध शुभ ग्रह गुरु (बृहस्पति) से है। ज्योतिष में हल्दी के ऐसे अनेक प्रयोग वर्णित हैं जिनके द्वारा दांपत्य सुख, उत्तम स्वास्थ्य, धन-संपत्ति आदि अनेक समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसी हल्दी की गांठ से बनाई गई माला आपके अनेक कार्यों में सहायक सिद्ध होगी।

हल्दी की माला: आपके जीवन में चमत्कार लाए

१. कमजोर गुरु ग्रह को बल देने हेतु: जिन व्यक्तियों की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है, गुरु नीच का है या गुरु अस्त है, तो उन्हें हल्दी की माला धारण करना चाहिए तथा हल्दी माला से गुरु मंत्र का जाप करना चाहिए।

२. शीघ्र विवाह एवं बाधा निवारण: ज्योतिष में गुरु को पति का कारक माना गया है। जिन कन्याओं की शादी में विलंब हो रहा है या विवाह में बाधाएं आ रही हैं अथवा उनकी कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है, तो ऐसे में कन्याओं को सिद्ध हल्दी की माला से गुरु के मंत्र का जाप करना चाहिए।

३. बच्चों के अध्ययन और एकाग्रता हेतु: अक्सर देखने में आता है कि अधिकतर बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता और कुछ बच्चे पढ़ते हैं पर याद नहीं होता। ऐसे बच्चों को अभिमंत्रित 27 दाने की हल्दी माला प्रतिदिन भगवान गणेश जी को चढ़ानी चाहिए तथा || ॐ गं गणपतये नमः || मंत्र का जाप करना चाहिए। यदि बच्चे प्रतिदिन ना कर सकें तो विशेषकर बुधवार को यह प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

४. धन अभाव एवं लक्ष्मी प्राप्ति: गुरु को धन का कारक माना जाता है। यदि धन आता है पर रुकता नहीं है या धन का अभाव बना रहता है, तो ऐसे में सिद्ध कुबेर यंत्र की पूजा करें तथा हल्दी की माला से || ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः || मंत्र का जाप करने से धन का अभाव दूर होता है तथा लक्ष्मी का स्थिर वास होता है।

५. संतान सुख की प्राप्ति: वैदिक ज्योतिष के अनुसार गुरु को संतान का कारक बताया गया है। यदि संतान का सुख नहीं मिल रहा है तो गुरु मंत्र का सिद्ध हल्दी माला से जप करने से संतान सुख प्राप्त होने लगेगा। यदि संतान नहीं है तो भोजपत्र पर निर्मित 3 गोपाल यंत्र लें; एक यंत्र पत्नी तथा एक यंत्र पति को धारण करना चाहिए तथा पूजित यंत्र को स्थान देकर हल्दी की माला से संतान गोपाल मंत्र || ॐ देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते। देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।। का जाप करना चाहिए।

६. बुजुर्गों के स्वास्थ्य एवं सम्मान हेतु: जिस परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य खराब रहता हो तथा बुजुर्गों को सम्मान प्राप्त ना होता हो, ऐसी स्थिति में गुरु के पूजित यंत्र के समक्ष हल्दी माला से गुरु मंत्र का जाप करना चाहिए। (ध्यान दें: पूजन के लिए यंत्र अलग होता है तथा धारण करने के लिए यंत्र अलग होता है।)

हल्दी की माला का मूल्य (Haldi Mala Price & Precaution)

हल्दी की माला आपको ऑनलाइन अलग-अलग दरों पर उपलब्ध हो जाएगी, परंतु माला प्रामाणिक, असली एवं पूर्णतः प्राण-प्रतिष्ठित होनी चाहिए। अन्यथा आपको किसी भी प्रकार के अनुष्ठान का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होगा।

विशेष नोट: हल्दी की माला को नहाते समय उतार देना चाहिए, क्योंकि माला बार-बार गीली होने से जल्दी खराब हो जाती है।

इन्हें भी देखें –

अपनी समीक्षा लिखें

अपनी समस्या पर व्यक्तिगत परामर्श चाहिए?

कॉल करें या व्हाट्सएप पर लिखें

संबंधित Yantra

ज्योतिषीय परामर्श केंद्र

विश्वसनीय समाधान • 35+ वर्षों का अनुभव


जीवन की कठिन समस्याओं, सटीक जन्मकुंडली विश्लेषण एवं वैदिक वास्तु के प्रामाणिक समाधान हेतु संपर्क करें।

शीघ्र संपर्क हेतु कॉल करें: +91 7470934089

व्हाट्सएप चैट: सीधे संवाद शुरू करें (Click to Chat)

हमारे मुख्य परामर्श केंद्र: जबलपुर एवं रायपुर (अपॉइंटमेंट द्वारा व्यक्तिगत भेंट संभव)

✦ आपकी गोपनीयता और समाधान हमारा परम संकल्प है ✦

Fill in your Details to Know your Kundli !