|| श्री गणेशाय नमः || 35+ वर्षों का अविश्वसनीय अनुभव 91 7470934089

चन्द्र दृष्टि का फल

✍️ pt.rajguru@gmail.com  |  🕒 January 12, 2020  |  ⏱ 0 मिनट पढ़ें

वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, माता, भावना और द्रव्यों का कारक माना गया है। जन्मकुंडली में चंद्रमा जिस भाव में स्थित होता है, वहां से ठीक 180 अंश पर अर्थात अपने से सातवें भाव को पूर्ण दृष्टि से देखता है। चंद्रमा की यह पूर्ण दृष्टि जातक के जीवन, स्वभाव, स्वास्थ्य एवं आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डालती है। आइए जानते हैं जन्मकुंडली के प्रथम भाव से लेकर द्वादश (12वें) भाव पर चन्द्र दृष्टि का फल (Chandra Drishti ka fal) किस प्रकार प्राप्त होता है:

प्रथम भाव पर चन्द्रमा की पूर्ण दृष्टि का फल

जब चंद्रमा प्रथम भाव (लग्न) को पूर्ण दृष्टि से देखता है तो ऐसे जातक अधिकतर प्रवासी ही रहते हैं। ऐसे जातक उच्च व्यवसायी, भाग्यवान तथा शौकीन भी बहुत होते हैं। किन्तु कुछ कंजूस प्रवृत्ति के और स्त्री प्रेमी होते हैं।

द्वितीय भाव पर चन्द्रमा की पूर्ण दृष्टि का फल

द्वितीय भाव को जब चंद्रमा पूर्ण दृष्टि से देखता है तो जातक अधिक संतति वाले होते हैं। सामान्य सुखी 8 से 10 वर्ष की अवस्था में शारीरिक कष्ट होता है। धन की हानि होती रहती है। ऐसे जातकों को जल से सावधान रहना चाहिए क्योंकि जल में डूबने की आशंका बनी रहती है और चोट, घाव, खरोच आदि से दुख होते रहते हैं।

तृतीय भाव पर चन्द्रमा की पूर्ण दृष्टि का फल

तृतीय भाव को चंद्रमा जब पूर्ण दृष्टि से देखता हो तो व्यक्ति धार्मिक, यात्रा प्रिय, अधिक वाहन तथा कम भाइयों वाले होते हैं। लगभग 24 वर्ष की अवस्था से पराक्रमी, सत्संगत प्रिय और मिलनसार भी बहुत होते हैं।

चतुर्थ भाव पर चन्द्रमा की पूर्ण दृष्टि का फल

चतुर्थ भाव को जब चंद्रमा पूर्ण दृष्टि से देखता है तो ऐसे जातक लगभग 24 वर्ष की अवस्था से बहुत सुख भोगने वाले होते हैं। ऐसे जातक राजमान्य, अच्छे कृषक, वाहन आदि सुख को भोगने वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति मातृसेवी होते हैं।

पंचम भाव पर चन्द्रमा की पूर्ण दृष्टि का फल

पंचम भाव को जब चंद्रमा पूर्ण दृष्टि से देखता है तो ऐसे व्यक्ति बहुत व्यवहार कुशल और बुद्धिमान होते हैं। ऐसे जातकों को प्रथम संतान में पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। ऐसे व्यक्ति कला कौशल के जानने वाले होते हैं।

छठे भाव पर चंद्र की दृष्टि का फल

षष्ठ भाव के ऊपर जब चंद्रमा की पूर्ण दृष्टि होती है तो ऐसे जातक बहुत शांत प्रवृत्ति के होते हैं। किंतु रोगी, शत्रुओं से कष्ट पाने वाले, विशेषकर गुप्त रोगों से आक्रांत और अधिक व्यय करने वाले होते हैं। ऐसे जातकों को लगभग 24 वर्ष की अवस्था में जल के द्वारा हानि होती है।

सातवें भाव पर चन्द्रमा की पूर्ण दृष्टि का फल

सप्तम भाव को जब चंद्रमा पूर्ण दृष्टि से देखता हो तो व्यक्ति सुंदर, सुखी और सुंदर स्त्री प्राप्त करने वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति सत्यवादी और व्यापार से धन संचित करने वाले होते हैं। किंतु कुछ कंजूस प्रवृत्ति के भी होते हैं।

आठवें भाव पर चन्द्रमा की पूर्ण दृष्टि का फल

जब चंद्रमा अष्टम भाव को पूर्ण दृष्टि से देखता है तो व्यक्ति पित्र धन अर्थात पैतृक संपत्ति का नाश करने वाला होता है। ऐसे व्यक्ति विशेषकर कुटुंब विरोधी होते हैं। ऐसे जातकों को नेत्रों से सम्बंधित परेशानी होती है और कुछ लंपट स्वाभाव के भी होते हैं।

नवम भाव पर चन्द्रमा की पूर्ण दृष्टि का फल

नवम भाव पर चंद्रमा की पूर्ण दृष्टि होने के कारण ऐसे व्यक्ति धर्मात्मा और भाग्यशाली होते हैं। परंतु इन्हें भाइयों का सुख प्राप्त नहीं होता। चूँकि ऐसे व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होते हैं।

दशम भाव पर चन्द्रमा की पूर्ण दृष्टि का फल

दशम भाव को पूर्ण दृष्टि से जब चंद्रमा देखता है तो ऐसे जातक पशुओं का व्यवसाय करने वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति शीघ्र ही धर्मांतरण करने वाले होते हैं। पिताजी से इनका वैचारिक वैमनस्य रहता है। ऐसे जातक कुछ चिड़चिड़े स्वभाव के भी होते हैं।

एकादश भाव पर चन्द्रमा की पूर्ण दृष्टि का फल

ग्यारहवें भाव को चंद्रमा जब पूर्ण दृष्टि से देखता है तो ऐसे जातक अच्छा लाभ प्राप्त करने वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति कुशल व्यवसायी, अधिक कन्या संतति वाले होते हैं। ऐसे जातकों के बहुत सारे मित्र होते हैं, और ये मित्रों से अधिक प्रेम करने वाले होते हैं।

बारहवें भाव पर चन्द्रमा की पूर्ण दृष्टि का फल

द्वादश भाव को जब चंद्रमा पूर्ण दृष्टि से देखता है तो ऐसे व्यक्तियों का धन शत्रुओं के द्वारा खर्च होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकतर चिंता युक्त रहते हैं। फिर भी राजमान्य एवं अंतिम जीवन में सुख भोगने वाले होते हैं।

इन्हें भी देखें

संबंधित लेख

नामकरण संस्कार विधि: बच्चे का नाम रखना क्यों है महत्वपूर्ण?

पूरा पढ़ें

राहु की दृष्टि का फल: 12 भावों पर राहु दृष्टि का प्रभाव

पूरा पढ़ें

सगाई मुहूर्त 2026: सगाई के शुभ मुहूर्त, तिथियां, वार और सर्वश्रेष्ठ समय

पूरा पढ़ें

अपनी समीक्षा लिखें

ज्योतिषीय परामर्श केंद्र

विश्वसनीय समाधान • 35+ वर्षों का अनुभव


जीवन की कठिन समस्याओं, सटीक जन्मकुंडली विश्लेषण एवं वैदिक वास्तु के प्रामाणिक समाधान हेतु संपर्क करें।

शीघ्र संपर्क हेतु कॉल करें: +91 7470934089

व्हाट्सएप चैट: सीधे संवाद शुरू करें (Click to Chat)

हमारे मुख्य परामर्श केंद्र: जबलपुर एवं रायपुर (अपॉइंटमेंट द्वारा व्यक्तिगत भेंट संभव)

✦ आपकी गोपनीयता और समाधान हमारा परम संकल्प है ✦

Fill in your Details to Know your Kundli !