|| श्री गणेशाय नमः || 35+ वर्षों का अविश्वसनीय अनुभव 91 7470934089

अपनी कुंडली देखने का सबसे आसान तरीका (भाग 3)

✍️ pt.rajguru@gmail.com  |  🕒 August 7, 2019  |  ⏱ 0 मिनट पढ़ें

free janam kundali analysis 3 - कुण्डली कैसे देखें के तीसरे भाग में आपका पुनः स्वागत है। पिछले दो भागों में ज्योतिष की प्रारम्भिक जानकारी प्राप्त की, हालांकि यह सम्पूर्ण जानकारी नहीं है, फिर भी शुरुआत के लिए काफी है।

तीसरे भाग में किस भाव से क्या विचार करना है, कौन सा ग्रह किस भाव का कारक है, और ग्रहों की दृष्टि अर्थात ग्रह अपने स्थान से किस भाव को देखते हैं—इनके साथ कुछ जरूरी विषयों पर चर्चा करेंगे।

किस भाव से क्या विचारना चाहिये

जन्मकुण्डली में प्रथम भाव से लेकर बारहवें भाव तक किस भाव से मुख्य रूप से क्या विचारना चाहिये, यह फलित ज्योतिष के बुनियादी नियमों में आता है। आगे फलित में सीखते हुए हम इसे और गहराई से विस्तार देंगे।

ग्रह, भाव और उनके कारकत्व (free janam kundali analysis 3)

सूर्य, चन्द्र आदि नवग्रह किस भाव के और किस विषय के कारक हैं, यह नीचे दी गई तालिका से स्पष्ट हो जाएगा। यहाँ ग्रहों का कारकत्व संक्षिप्त में दिया गया है, आगे फलादेश के साथ जहाँ जिसकी आवश्यकता होगी, हम वैसे सीखते जाएँगे।

ग्रह भाव कारक
सूर्यप्रथम भावस्वास्थ्य, शरीर
सूर्य / चन्द्रद्वितीय भावआँखें
गुरुद्वितीय / एकादश भावधन
बुधद्वितीय भाववाणी
मंगलतृतीय भावपराक्रम, छोटे भाई-बहन
चन्द्रचतुर्थ भावमाता
मंगलचतुर्थ भावभूमि-भवन
शुक्रचतुर्थ भाववाहन
गुरुपंचम भावशिक्षा, संतान
बुधपंचम भावबुद्धि, गणित
शनिषष्ठ भावरोग, शत्रु
शुक्रसप्तम भावपति-पत्नी, विवाह
शनिअष्टम भावआयु, गुप्त धन
गुरुनवम भावधर्म, भाग्य
सूर्यदशम भावपिता, मान-सम्मान
गुरुएकादश भावधन लाभ
राहुद्वादश भावविदेश यात्रा

ग्रहों की दृष्टि (Planetary Aspects)

प्रत्येक ग्रह अपने स्थान (जिस भाव में वह बैठा है) से किस-किस भाव पर अपनी पूर्ण दृष्टि डालता है, नीचे दिए गए चार्ट से स्पष्ट हो जाएगा:

ग्रह दृष्टि (अपने घर से)
सूर्य7वीं दृष्टि
चन्द्र7वीं दृष्टि
मंगल4वीं, 7वीं, 8वीं दृष्टि
बुध7वीं दृष्टि
गुरु5वीं, 7वीं, 9वीं दृष्टि
शुक्र7वीं दृष्टि
शनि3री, 7वीं, 10वीं दृष्टि
राहु5वीं, 7वीं, 9वीं दृष्टि
केतु5वीं, 7वीं, 9वीं दृष्टि

कुण्डली कैसे देखें के चौथे भाग में जानेंगे मेष लग्न का फल। जिन व्यक्तियों का जन्म मेष लग्न में हुआ है, उनका शारीरिक गठन, स्वभाव कैसा होगा और उन्हें स्वास्थ्य को लेकर किस प्रकार की सावधानी रखनी चाहिए, इस पर चर्चा करेंगे।

इन्हें भी देखें :-

संबंधित लेख

नामकरण संस्कार विधि: बच्चे का नाम रखना क्यों है महत्वपूर्ण?

पूरा पढ़ें

राहु की दृष्टि का फल: 12 भावों पर राहु दृष्टि का प्रभाव

पूरा पढ़ें

सगाई मुहूर्त 2026: सगाई के शुभ मुहूर्त, तिथियां, वार और सर्वश्रेष्ठ समय

पूरा पढ़ें

अपनी समीक्षा लिखें

ज्योतिषीय परामर्श केंद्र

विश्वसनीय समाधान • 35+ वर्षों का अनुभव


जीवन की कठिन समस्याओं, सटीक जन्मकुंडली विश्लेषण एवं वैदिक वास्तु के प्रामाणिक समाधान हेतु संपर्क करें।

शीघ्र संपर्क हेतु कॉल करें: +91 7470934089

व्हाट्सएप चैट: सीधे संवाद शुरू करें (Click to Chat)

हमारे मुख्य परामर्श केंद्र: जबलपुर एवं रायपुर (अपॉइंटमेंट द्वारा व्यक्तिगत भेंट संभव)

✦ आपकी गोपनीयता और समाधान हमारा परम संकल्प है ✦

Fill in your Details to Know your Kundli !