Pandit Ji

Guru Mahadasha fal – गुरु की महादशा का फल

गुरु की महादशा का फल: जानें आपके जीवन पर क्या होगा प्रभाव?

Guru Mahadasha fal – क्या आप जानते हैं कि आपकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति आपके जीवन की दिशा तय कर सकती है? ज्योतिष शास्त्र में गुरु (बृहस्पति) को सबसे शुभ और शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। जब किसी व्यक्ति के जीवन में गुरु की महादशा आती है, तो यह कई बड़े बदलाव लाती है। यह सिर्फ धन और समृद्धि नहीं लाती, बल्कि आपके व्यक्तित्व और समाज में आपकी प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करती है।

तो चलिए, इस लेख में हम गुरु की महादशा के विभिन्न पहलुओं को गहराई से समझते हैं। जानेंगे कि कैसे गुरु की स्थिति (उच्च, नीच, शत्रु या मित्र राशि में) आपके भाग्य को बदल सकती है और आपके जीवन में सुख, सम्मान और सफलता ला सकती है या फिर कुछ चुनौतियों का सामना करवा सकती है। यह जानकारी आपको अपनी दशा को बेहतर ढंग से समझने और उसका अधिकतम लाभ उठाने में मदद करेगी।

Guru Mahadasha fal – गुरु की महादशा में जातक को राज्य शासित अधिकारियों से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है | देवार्चन, धर्म युक्त, श्रेष्ठ कर्म करने वाले, वेद शास्त्रों के जानने वाले, यज्ञ आदि कर्मों में रुचि रखने वाले, भूमि और वस्त्र का लाभ प्राप्त करने वाले, वाहन आदि से सुखी होते हैं | कुल में श्रेष्ठ, विचार शील, बुद्धिमान, नम्र स्वाभाव वाले, धनी तथा उत्तम मनुष्यों की संगति करने वाले होते हैं | ऐसे जातक को कभी-कभी गले में दाहादि पीड़ा होती है |

Guru Mahadasha fal

साधारणतः गुरु की महादशा में जातक ग्राम का मुखिया, शहर अथवा किसी प्रांत का अधिपति अर्थात उन पर अधिकार करने वाला होता है | जातक मेधावी, विनीत और चित्त आकर्षित करने वाला अर्थात सुन्दर होता है | परंतु नीच राशि या शत्रु ग्रह की युति या दृष्ट इत्यादि की दशा में दुष्ट फल प्राप्त होते हैं |

वृहस्पति की महादशा का विशेष फल (Guru Mahadasha fal)

Guru Mahadasha fal – गुरु की महादशा के विशेष फल जानने के लिए निम्न बिंदुओं पर विचार करना आवश्यक है | परम उच्च राशि में स्थित गुरु की दशा में धन, समृद्धि, महान सुख, कीर्ति, वाहन और घोड़े तथा पालकी आदि की सवारी, राज्याभिषेक तथा कुल पर अधिपत्य होता है | उच्च राशि में स्थित गुरु की महादशा के अंत में धन की प्राप्ति, राज्य की ओर से मान-सम्मान की प्राप्ति, विदेश यात्रा, कोई बड़ी नौकरी अथवा आधिपत्य प्राप्त होता है | परंतु अंदरूनी दुःख से मन खिन्न रहता है | आरोही गुरु की महादशा में धन, और भूमि की प्राप्ति, संगीत से प्रेम, राज्य, स्त्री तथा संतान से सुख एवं स्वकीय यश और प्रताप की प्राप्ति होती है |

अवरोही गुरु की महादशा में कभी किंचित सुख और अंत में दुख होता है | यश की हानि, आकर्षित करने वाला स्वरूप प्राप्त होता है और राज्य से सम्मान होता है | परंतु अंत में इन सभी का अभाव हो जाता है | परम नीच गुरु की दशा में जातक के गृह और द्वार आदि भग्न (खंडित) हो जाते हैं | प्रायः सभी से मतभेद रहता है, कृषि का नाश तथा दूसरों की नौकरी करनी पड़ती है | मूल त्रिकोण राशि में स्थित गुरु की दशा में राज्य, पृथ्वी संपत्ति, पुत्र, स्त्री और वाहन आदि की प्राप्ति होती है | भुजा अर्जित बहुत धन मिलता है, धार्मिक यज्ञ आदि कर्मों का करने वाला और मनुष्यों से पूजनीय होता है |

स्वगृही गुरु की महादशा में राज्य, पृथ्वी, वस्त्र, उत्तम भोजन आदि अनेक वाहनों के सुख की प्राप्ति होती है | काव्य कुशलता, वेद शास्त्रों में प्रवृत्ति, पुण्य और पुण्य कार्यों का उदय होता है |

शत्रु आदि ग्रहों की राशि में स्थित गुरु महादशा का फल

अति शत्रुगृही गुरु की महादशा में सुख-दुख भूमि आदि विषयक में विवाद होता है | स्त्री, पुत्र और धन की हानि, राज्य को तथा नेत्र पीड़ा होती है | शत्रु गृही गुरु की महादशा में धन, पृथ्वी, खेती, वस्त्र आदि राज्य सम्मान और आनंद की प्राप्ति होती है, परंतु स्त्री, पुत्र, भाई तथा नौकरों से जातक आर्त रहता है अर्थात दुखी रहता है | अति मित्र ग्रही गुरु की महादशा में राजा से सम्मान होता है और सर्वदा उच्च पदाधिकारी होने के कारण संग्राम भूमि में प्रवेश के लिए तत्पर रहता है, तथा दूरस्थ जगहों से अनेक प्रकार के पदार्थों की प्राप्ति होती है | मित्र गृही गुरु की महादशा में राजा से मित्रता, कीर्ति, अन्न, उत्तम भोजन और वस्त्र आदि की प्राप्ति होती है, तथा वह विद्या विवाद में विजय पाता है |

समग्रही गुरु की महादशा में राजा से साधारण मान की प्राप्ति, धन, कृषि और द्रव्य का सुख होता है, तथा जातक वस्त्र आभूषण एवं विचित्र वस्त्र आदि से अलंकृत रहता है | उच्च ग्रह के साथ गुरु के रहने से उसकी दशा में जातक को मंदिर, पोखरा, कुआँ और अन्य प्रकार के लाभकारी ग्रहों धर्मशाला, विद्यालय इत्यादि का निर्माण करने का सौभाग्य प्राप्त होता है, तथा राज्य से सम्मान पाता है | नीच ग्रह के साथ गुरु के रहने से उसकी दशा में निम्न दर्जे की नौकरी, अपवाद, मन में अशांति और स्त्री पुत्र आदि से मतभेद होता है | पाप ग्रह के साथ बृहस्पति के रहने से उसकी दशा में जातक के मन में बुरे विचार उठते हैं, बुरे ख्याल आते हैं परंतु बाहरी दिखावटी शुभ होते हैं और इसकी दशा में स्त्री पुत्र भूमि तथा धन का आनंद होता है |

शुभ ग्रह नवांश आदि में स्थित गुरु की महादशा का फल (Guru Mahadasha fal)

शुभ ग्रह के साथ गुरु के रहने से उसकी दशा में राजा के साथ सवारी में चलने फिरने का सौभाग्य, दान व राजा के सम्मान से धन, यश प्राप्ति और यज्ञ आदि उत्तम कार्य से विशेष लाभ होता है | शुभ गृह से दृष्ट गुरु की महादशा में राजा से धन की प्राप्ति, देवार्चन, गुरु पूजन और तर्पण आदि में रुचि तथा पुण्य नदियों में स्नान का सौभाग्य प्राप्त होता है | पाप गृह से दृष्ट गुरु की महादशा में आनंद किंचित मात्र या समय-समय पर यश कुछ धन का लाभ और चोरों से हानि होती है | उच्च नवांश में स्थित गुरु के रहने से इसकी दशा के अंत में राज्य तुल्य धन, सुख, रत्न आदि और सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है |

नीच नवांश में स्थित गुरु के रहने से उसकी दशा में राजा से भय, पद से च्युति, बंधु वर्गों से विरोध, चोर, अग्नि और कुल के लोगों से भय तथा प्लीहा एवं चर्म रोग आदि होते हैं | जन्म कुंडली में गुरु उच्च का हो और यदि नवांश कुंडली में नीच राशि में स्थित हो तो उसकी दशा में जातक को बहुत धन की प्राप्ति होती है, परंतु तुरंत ही उसका नाश भी हो जाता है और स्त्री पुत्र से विछोह, चोर और राजा से भय होता है | जन्म कुंडली में गुरु नीच का हो और यदि नवांश कुंडली में उच्च का हो तो ऐसी दशा में जातक का धन पुनः-पुनः नाश होता है और जातक पुनः उसका उपार्जन करता है, उसको राजा से सुख, विद्या बुद्धि तथा इसकी उन्नति होती है, हो सकता है कि वह किसी देश का अधिपति हो जाए |

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) Guru Mahadasha fal

Q1: गुरु की महादशा का सामान्य फल क्या होता है?

A: सामान्यतः, गुरु की महादशा में जातक को राज्य या सरकारी अधिकारियों से लाभ होता है। वह धार्मिक कार्यों में रुचि लेता है, भूमि, वाहन और वस्त्रों का लाभ प्राप्त करता है। व्यक्ति विचारशील, बुद्धिमान, विनम्र और धनी होता है। उसे समाज में सम्मान और उच्च पद जैसे ग्राम का मुखिया या किसी क्षेत्र का अधिपति बनने का मौका मिलता है।

Q2: उच्च राशि में स्थित गुरु की महादशा का क्या प्रभाव पड़ता है?

A: जब गुरु परम उच्च राशि में होता है, तो उसकी महादशा में अपार धन, समृद्धि, महान सुख, कीर्ति और राजसी सुख मिलते हैं। जातक को राज्याभिषेक या कुल पर अधिपत्य जैसे बड़े पद प्राप्त होते हैं। वहीं, सामान्य उच्च राशि में गुरु होने पर विदेश यात्रा, बड़ी नौकरी और मान-सम्मान मिलता है, हालांकि मन में थोड़ी बेचैनी या दुख बना रह सकता है।

Q3: नीच राशि में स्थित गुरु की महादशा कैसी होती है?

A: नीच राशि में गुरु की महादशा अशुभ फल देती है। इस दौरान जातक के घर-द्वार टूट सकते हैं, पारिवारिक और सामाजिक मतभेद बढ़ जाते हैं। खेती-बाड़ी का नुकसान होता है और अक्सर दूसरों के अधीन रहकर नौकरी करनी पड़ती है। यह दशा आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से कष्टदायक हो सकती है।

Q4: शत्रु ग्रहों के साथ गुरु होने पर क्या होता है?

A: अगर गुरु अति शत्रु राशि में हो, तो सुख और भूमि से जुड़े विवाद होते हैं। धन, स्त्री, और पुत्र की हानि होती है, साथ ही नेत्र संबंधी पीड़ा भी हो सकती है। वहीं, अगर गुरु केवल शत्रु राशि में हो, तो धन, भूमि और सम्मान तो मिलता है, लेकिन परिवार के सदस्यों (जैसे पत्नी, पुत्र, भाई) या नौकरों से जातक दुखी रहता है।

Q5: नवांश कुंडली में गुरु की स्थिति का क्या महत्व है?

A: नवांश कुंडली में गुरु की स्थिति का बहुत महत्व है। अगर जन्म कुंडली में गुरु उच्च का हो लेकिन नवांश में नीच का, तो जातक को बहुत धन मिलता है लेकिन वह तुरंत नष्ट हो जाता है। उसे स्त्री-पुत्र से वियोग और चोरों का भय होता है। इसके विपरीत, यदि जन्म कुंडली में गुरु नीच का हो लेकिन नवांश में उच्च का, तो धन का बार-बार नाश होने के बावजूद जातक उसे फिर से अर्जित कर लेता है। उसे राजा (सरकार) से सुख, विद्या और सम्मान मिलता है, और वह किसी बड़े पद पर भी आसीन हो सकता है।

जानिए आपको कौनसा यंत्र धारण करना चाहिए ?

जानें कैसे कराएँ ऑनलाइन पूजा ?

श्री मद्भागवत महापूर्ण मूल पाठ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top