|| श्री गणेशाय नमः || 35+ वर्षों का अविश्वसनीय अनुभव 91 7470934089

चौथे भाव में सूर्य का प्रभाव व सरल उपाय

✍️ pt.rajguru@gmail.com  |  🕒 August 24, 2019  |  ⏱ 0 मिनट पढ़ें

मेष लग्न की कुंडली के चतुर्थ भाव में स्थित सूर्य का फल

sun in 4th house – चौथे भाव में सूर्य अपने मित्र चंद्रमा की राशि पर स्थित सूर्य के प्रभाव से जातक भूमि, भवन, वाहन आदि अनेक प्रकार के सुख प्राप्त करेगा। चौथा भाव माता का कारक है अतः जातक को माता का सुख तथा सहयोग प्राप्त होगा।

वाहन का विचार चौथे भाव से किया जाता है इसलिए वाहन का सुख होगा किन्तु वाहन में व्यय अधिक होगा। अर्थात वाहन में खर्च ज्यादा लगेगा।

सूर्य पंचम भाव का स्वामी है और पंचम भाव से विद्या तथा संतान का विचार किया जाता है। इसलिए व्यक्ति उपरोक्त सारी चीजों का विद्या द्वारा अर्जित धन से सुख प्राप्त करेगा।

परन्तु इन सभी सुखों में बीच-बीच में नुकसान भी उठाना पड़ेगा। क्योंकि सूर्य अपनी स्वराशि से बारहवें भाव में बैठा है। परन्तु व्यक्ति को शिक्षा के क्षेत्र में और संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा।

यहाँ सूर्य सातवीं दृष्टि से अपने शत्रु शनि की राशि वाले दशम भाव को देखता है। इसलिए जातक की अपने पिता से वैचारिक वैमनस्यता रहेगी। जिसके कारण पिता-पुत्र के सम्बन्ध अच्छे नहीं रहेंगे।

दशम भाव से सफलता का विचार किया जाता है, इसलिए व्यक्ति को अपने कार्य में कई बार विफल होना पड़ेगा। परन्तु सूर्य के प्रभाव से कुछ ना कुछ सम्मान अवश्य बना रहेगा।

राजकीय मामलों में जातक को नहीं उलझाना चाहिए, अन्यथा सम्मान की हानि होगी। और राजकीय दण्ड भी भोगना पड़ सकता है।

चतुर्थ भाव में स्थित सूर्य के उपाय – (sun in 4th house)

  • छोटे बालकों की सेवा करनी चाहिए या छोटे बालकों को कुछ खिलाते रहें।
  • विद्या का दान करना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। विद्या दान में कॉपी-किताब या पेन-पेंसिल आदि जो संभव हो, किन्तु दान अवश्य करें।
  • विद्या दान संभव न हो तो विद्यालय में दान दीजिये।
  • यदि क्रोध ज्यादा आये तो रामायण का पाठ करना चाहिए।

इन्हें भी देखें

संबंधित लेख

नामकरण संस्कार विधि: बच्चे का नाम रखना क्यों है महत्वपूर्ण?

पूरा पढ़ें

राहु की दृष्टि का फल: 12 भावों पर राहु दृष्टि का प्रभाव

पूरा पढ़ें

सगाई मुहूर्त 2026: सगाई के शुभ मुहूर्त, तिथियां, वार और सर्वश्रेष्ठ समय

पूरा पढ़ें

अपनी समीक्षा लिखें

ज्योतिषीय परामर्श केंद्र

विश्वसनीय समाधान • 35+ वर्षों का अनुभव


जीवन की कठिन समस्याओं, सटीक जन्मकुंडली विश्लेषण एवं वैदिक वास्तु के प्रामाणिक समाधान हेतु संपर्क करें।

शीघ्र संपर्क हेतु कॉल करें: +91 7470934089

व्हाट्सएप चैट: सीधे संवाद शुरू करें (Click to Chat)

हमारे मुख्य परामर्श केंद्र: जबलपुर एवं रायपुर (अपॉइंटमेंट द्वारा व्यक्तिगत भेंट संभव)

✦ आपकी गोपनीयता और समाधान हमारा परम संकल्प है ✦

Fill in your Details to Know your Kundli !