|| श्री गणेशाय नमः || 35+ वर्षों का अविश्वसनीय अनुभव 91 7470934089

जानें पांचवे भाव में सूर्य का फल

✍️ pt.rajguru@gmail.com  |  🕒 August 25, 2019  |  ⏱ 0 मिनट पढ़ें

मेष लग्न की कुंडली के पंचम भाव में स्थित सूर्य

पांचवें भाव में स्थित स्वक्षेत्री सूर्य के प्रभाव से जातक बड़ा विद्वान और बुद्धिमान होता है। पांचवे भाव में (sun in 5th house) सूर्य व्यक्ति को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता देता है।

सूर्य जीवन देने वाला ग्रह है, इसलिए ऐसे जातकों को डॉक्टरी आदि की शिक्षा ग्रहण करना चाहिए या जिस विद्या से आप व्यक्ति की जीवन रक्षा कर सकें, वही विद्या अर्जित करनी चाहिए। ऐसे जातक अपनी शिक्षा के माध्यम से यश प्राप्त करते हैं।

पंचम भाव से संतान का विचार किया जाता है, इसलिए ऐसे व्यक्तियों को संतान का सुख तथा सहयोग प्राप्त होता है।

धार्मिक प्रवृत्ति एवं साधना

पंचम भाव से धर्म का भी विचार किया जाता है। ऐसे व्यक्ति धार्मिक होते हैं, और तंत्र-मन्त्र साधना में इनकी बड़ी रुचि रहती है। और यदि ये मन्त्र साधना करते हैं तो बहुत जल्दी ही सफलता प्राप्त करते हैं।

धार्मिक क्षेत्र में ऐसे व्यक्ति पुरुष देवता के पुजारी होते हैं। जैसे विष्णु भगवान, भूतभावन भगवान भोलेनाथ, कृष्ण, राम आदि देवताओं की पूजा करते हैं।

सूर्य की दृष्टि एवं स्वभावगत प्रभाव

यहाँ से सूर्य की सप्तम दृष्टि अपने शत्रु शनि की राशि वाले ग्यारहवें भाव पर पड़ती है। इसलिए आय के साधनों में रुकावटें आती रहेंगी, तथा आर्थिक लाभ के लिए विशेष प्रयत्न करना पड़ेगा।

एकादश भाव से बड़े भाई-बहिन का विचार करते हैं। सूर्य की शत्रु राशि होने के कारण ऐसे व्यक्तियों को बड़े भाई-बहिन तथा इनके तुल्य व्यक्तियों का सुख तथा सहयोग प्राप्त नहीं होता।

पंचम भाव में सूर्य अपने घर में होने के कारण व्यक्ति में कुछ अहंकार आ जाता है। इसलिए व्यक्ति कभी-कभी कटु भाषा का उपयोग भी करने से नहीं चूकते। जिसके कारण लोग आपके समक्ष तो आपकी प्रशंसा करेंगे परन्तु परोक्ष में आपकी निंदा करने में भी कसर नहीं छोड़ते।

पंचम भाव में स्थित सूर्य के उपाय (Sun in 5th House)

  • भवन का निर्माण वास्तु के अनुसार होना चाहिए।
  • संतान से सम्बंधित किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर गुरुवार का व्रत करना चाहिए।
  • गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान किसी ब्राह्मण को देना चाहिए।
  • पीपल एवं बड़ वृक्ष जहाँ संयुक्त हों वहाँ जल देना चाहिए।
  • पीपल का बांदा अपने घर में रखना चाहिए।

इन्हें भी देखें

संबंधित लेख

नामकरण संस्कार विधि: बच्चे का नाम रखना क्यों है महत्वपूर्ण?

पूरा पढ़ें

राहु की दृष्टि का फल: 12 भावों पर राहु दृष्टि का प्रभाव

पूरा पढ़ें

सगाई मुहूर्त 2026: सगाई के शुभ मुहूर्त, तिथियां, वार और सर्वश्रेष्ठ समय

पूरा पढ़ें

अपनी समीक्षा लिखें

ज्योतिषीय परामर्श केंद्र

विश्वसनीय समाधान • 35+ वर्षों का अनुभव


जीवन की कठिन समस्याओं, सटीक जन्मकुंडली विश्लेषण एवं वैदिक वास्तु के प्रामाणिक समाधान हेतु संपर्क करें।

शीघ्र संपर्क हेतु कॉल करें: +91 7470934089

व्हाट्सएप चैट: सीधे संवाद शुरू करें (Click to Chat)

हमारे मुख्य परामर्श केंद्र: जबलपुर एवं रायपुर (अपॉइंटमेंट द्वारा व्यक्तिगत भेंट संभव)

✦ आपकी गोपनीयता और समाधान हमारा परम संकल्प है ✦

Fill in your Details to Know your Kundli !