|| श्री गणेशाय नमः || 35+ वर्षों का अविश्वसनीय अनुभव 91 7470934089

जाने छटे भाव में सूर्य का फल

✍️ pt.rajguru@gmail.com  |  🕒 August 26, 2019  |  ⏱ 0 मिनट पढ़ें

मेष लग्न की कुंडली के षष्ठ भाव में स्थित सूर्य

sun in 6th house – छठे भाव में अपने मित्र बुध की राशि पर स्थित सूर्य के प्रभाव से जातक अपने शत्रुओं पर निरंतर विजय प्राप्त करता रहेगा। किन्तु स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

छठे भाव से रोग का विचार किया जाता है। और सूर्य आत्मा का कारक होने के कारण हृदय से सम्बंधित रोग उत्पन्न करेगा। फेफड़ों की टीबी का भय रहेगा।

षष्ठ भाव में बुध की राशि है, इसलिए बुध से सम्बंधित रोगों पर भी विचार करना चाहिए। बुध की राशि में सूर्य की स्थिति पेट में अल्सर (ulcer), जलन आदि रोग उत्पन्न करता है।

शिक्षा एवं बौद्धिक स्थिति

पंचम भाव का स्वामी षष्ठ भाव में होने के कारण विद्या अध्ययन में कुछ कठिनाइयां तो आएंगी, क्योंकि षष्ठ स्थान से पंचम स्थान बारहवां होता है। किन्तु बुध की राशि में स्थित होने के कारण जातक परम विद्वान तथा बुद्धिमान भी होगा।

दृष्टि प्रभाव, व्यय एवं जीवन की परिस्थितियाँ

सूर्य की दृष्टि व्यय स्थान में मित्र गुरु की राशि पर पड़ने के कारण जातक शहरी संबंधों से लाभ एवं सफलता पाने वाला होगा। ऐसे जातक विदेशों में सम्मानित होते हैं।

बारहवें भाव के स्वभावानुसार अधिक खर्च करने वाला भी होगा। ऐसे व्यक्तियों को संतान पक्ष से कुछ चिंताएं अवश्य बनी रहेंगी। ऐसे व्यक्ति कर्ज लेने में बहुत संकोच करते हैं। और यदि एक बार कर्ज हो जाये तो चुकाना मुश्किल हो जाता है।

शत्रु पक्ष कठिनाइयां खड़ी करता रहेगा। परंतु ऐसे जातक हार नहीं मानते। अपने स्वाभिमान की रक्षा करते हुए अंततः विजय प्राप्त कर ही लेते हैं, और अपने सम्मान को भी बचाए रहते हैं।

षष्ठ भाव में स्थित सूर्य के उपाय (Sun in 6th House)

  • रविवार को किसी ब्राह्मण को लाल वस्तुओं का दान करना चाहिए।
  • अपने शयन कक्ष में चांदी की डिब्बी में गंगाजल भरकर रखना चाहिए।
  • मंदिर में श्रमदान करना चाहिए।
  • रविवार को सूर्यदेव को खीर का भोग लगाकर कन्याओं में बाँटें।

इन्हें भी देखें

संबंधित लेख

नामकरण संस्कार विधि: बच्चे का नाम रखना क्यों है महत्वपूर्ण?

पूरा पढ़ें

राहु की दृष्टि का फल: 12 भावों पर राहु दृष्टि का प्रभाव

पूरा पढ़ें

सगाई मुहूर्त 2026: सगाई के शुभ मुहूर्त, तिथियां, वार और सर्वश्रेष्ठ समय

पूरा पढ़ें

अपनी समीक्षा लिखें

ज्योतिषीय परामर्श केंद्र

विश्वसनीय समाधान • 35+ वर्षों का अनुभव


जीवन की कठिन समस्याओं, सटीक जन्मकुंडली विश्लेषण एवं वैदिक वास्तु के प्रामाणिक समाधान हेतु संपर्क करें।

शीघ्र संपर्क हेतु कॉल करें: +91 7470934089

व्हाट्सएप चैट: सीधे संवाद शुरू करें (Click to Chat)

हमारे मुख्य परामर्श केंद्र: जबलपुर एवं रायपुर (अपॉइंटमेंट द्वारा व्यक्तिगत भेंट संभव)

✦ आपकी गोपनीयता और समाधान हमारा परम संकल्प है ✦

Fill in your Details to Know your Kundli !