|| श्री गणेशाय नमः || 35+ वर्षों का अविश्वसनीय अनुभव 91 7470934089

जानें सातवे भाव में सूर्य का फल

✍️ pt.rajguru@gmail.com  |  🕒 August 27, 2019  |  ⏱ 0 मिनट पढ़ें

मेष लग्न की कुंडली के सप्तम भाव में स्थित सूर्य

sun in 7th house – सातवें भाव में अपने शत्रु शुक्र की राशि में स्थित नीच के सूर्य के प्रभाव से जातक को अपने स्वरोजगार के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। व्यक्ति का रोजगार उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा।

सप्तम भाव से पत्नी का विचार करते हैं, इसलिए दाम्पत्य जीवन भी नीरस रहेगा। यदि अन्य ग्रहों की शुभ दृष्टि न हो तो व्यक्ति का वैवाहिक जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। ऐसे जातकों के मित्र प्रायः स्वार्थी होते हैं।

इन व्यक्तियों को सांझेदारी का व्यवसाय भूलकर भी नहीं करना चाहिए। यदि सांझेदारी का व्यवसाय करते हैं तो पूरे नुकसान की भरपाई आपको ही करनी पड़ेगी।

दृष्टि प्रभाव एवं व्यक्तित्व

सप्तम भाव से उच्च दृष्टि से मंगल की राशि वाले लग्न भाव को देखने के कारण व्यक्ति का कद लंबा होता है। व्यक्ति अपने स्वाभिमान की रक्षा करने वाला होता है तथा तेजस्वी भी होता है।

ऐसे जातक अपनी युक्ति एवं बुद्धि बल से अपना काम निकालने में प्रवीण होते हैं, परन्तु प्रत्येक क्षेत्र में सफल नहीं होते। क्योंकि नीच का सूर्य व्यक्ति के आत्मबल को कमजोर करता है, जिससे वे फैसला लेने में सोच-विचार अधिक करते हैं।

शिक्षा, संतान एवं आर्थिक स्थिति

सूर्य के पंचमेश होने के कारण जातक का शिक्षा का क्षेत्र भी कमजोर रहता है। यदि शुभ ग्रहों की दृष्टि होने के कारण शिक्षा पूर्ण भी हो जाती है तो भी व्यक्ति उस शिक्षा के माध्यम से धनोपार्जन बड़ी कठिनाइयों से कर पाता है।

व्यक्ति का संतान का पक्ष भी कमजोर रहेगा। ऐसे जातकों की संतान अपरिमितव्ययी होती है (अर्थात खर्चीले स्वभाव की होती है) तथा इन्हें किसी कार्य में रूचि नहीं होती।

ऐसे जातकों को जीवन यापन के क्षेत्र में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और कभी-कभी तो इन्हें कर्ज लेकर अपना उदर पोषण करना पड़ता है। इसके उपरांत भी ये स्वाभिमान के साथ जीते हैं।

सप्तम भाव में स्थित सूर्य के उपाय (Sun in 7th House)

  • आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
  • तांबे का चौकोर टुकड़ा अपने सिरहाने या शयनकक्ष में रखना चाहिए।
  • लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूर्णमासी के दिन पीली ध्वजा लगानी चाहिए।
  • जब भी किसी कार्य के लिए घर से निकलें तो मीठा पानी पीकर जाएं।

इन्हें भी देखें

संबंधित लेख

नामकरण संस्कार विधि: बच्चे का नाम रखना क्यों है महत्वपूर्ण?

पूरा पढ़ें

राहु की दृष्टि का फल: 12 भावों पर राहु दृष्टि का प्रभाव

पूरा पढ़ें

सगाई मुहूर्त 2026: सगाई के शुभ मुहूर्त, तिथियां, वार और सर्वश्रेष्ठ समय

पूरा पढ़ें

अपनी समीक्षा लिखें

ज्योतिषीय परामर्श केंद्र

विश्वसनीय समाधान • 35+ वर्षों का अनुभव


जीवन की कठिन समस्याओं, सटीक जन्मकुंडली विश्लेषण एवं वैदिक वास्तु के प्रामाणिक समाधान हेतु संपर्क करें।

शीघ्र संपर्क हेतु कॉल करें: +91 7470934089

व्हाट्सएप चैट: सीधे संवाद शुरू करें (Click to Chat)

हमारे मुख्य परामर्श केंद्र: जबलपुर एवं रायपुर (अपॉइंटमेंट द्वारा व्यक्तिगत भेंट संभव)

✦ आपकी गोपनीयता और समाधान हमारा परम संकल्प है ✦

Fill in your Details to Know your Kundli !