जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 के सभी शुभ मुहूर्त
Shubh Muhurat 2023 – जब हम किसी भी कार्य को आरम्भ करते हैं उस समय दिन. तिथि, लग्न, ग्रहों की स्थिति आदि हमारे कार्य के अनुकूल हो इसे ही शुभ मुहूर्त कहते हैं | प्रत्येक कार्य के अनुसार हमारे ऋषि मुनियों ने दिन, तिथि, लग्न एवं ग्रहों की स्थिति को विभाजित किया है | हमारे सभी ग्रंथों में मुहूर्तों का उल्लेख मिल जाता है |
देवताओं ने भी अपने कार्य मुहूर्त देखकर ही आरम्भ करने का उल्लेख शास्त्रों में भरा पड़ा है | यह हमारी कोशिस होती है कि हमारा कार्य निर्विघ्न समपन्न हो | परन्तु हमारे शास्त्रों में ही कुछ एसी घटनाओं का उल्लेख मिलता जहां पर मुहूर्त भी काम नहीं करता जैसे भगवान राम के राज्याभिषेक के लिए महर्षि वशिष्ठ ने उपयुक्त मुहूर्त चुना था किन्तु राज्याभिषेक की जगह वनवास मिला |
दूसरे उल्लेख में महाभारत के समय धृतराष्ट्र के कहने पर दुर्योधन सहदेव से युद्ध विजयी होने का मुहूर्त पूछने गया था | और सहदेव ने उचित मुहूर्त बताया था | उस मुहूर्त को टालने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन का मोह भंग करने के लिए गीता का उपदेश दिया |
इस प्रकार मुहूर्तों के बारे में अनेक कथाएं हैं परन्तु हमारा मन भी हमें बिना मुहूर्त के कार्य करने की अनुमति नहीं देता | शुभ मुहूर्त में आरम्भ किया कार्य हमें सकारात्मक ऊर्जा देता है परन्तु हमारे भाग्य को नहीं बदल सकता है | शुभ मुहूर्त में कार्य आरम्भ करके हानि से बचा जा सकता है | सारांश यह है कि हमें प्रत्येक कार्य मुहूर्त देखकर ही आरम्भ करना चाहिए | नीचे सभी कार्यों के अनुसार मुहूर्त दिए गए हैं |
आवश्यक मुहूर्त – (Shubh Muhurat 2023)
विशेषकर मानव जीवन में काम आने वाले आवश्यक मुहूर्त निचे दिए गए हैं जैसे – पंचक, गंडमूल, सर्वार्थ सिद्धि योग, घर जमीन खरीदने का मुहूर्त, वाहन खरीदने का मुहूर्त, गृह प्रवेश का मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, एकदशी व्रत, प्रदोष व्रत, संकष्टी चतुर्थी आदि ..|
गुरुपुष्य योग 2023
मार्च में गुरु पुष्य योग 30 मार्च 2023, गुरुवार को 10:57 पी एम से 06:02 ए एम, मार्च 31 तक |
गुरु पुष्य योग 27 अप्रैल 2023, गुरुवार को 06:58 ए एम से 05:38 ए एम, अप्रैल 28 तक |
मई में गुरु पुष्य योग 25 मई 2023, गुरुवार को 05:24 ए एम से 05:52 पी एम तक |
रवि पुष्य योग
जनवरीमें रवि पुष्य योग 08 जनवरी 2023, रविवार को 06:51 ए एम से 06:03 ए एम, जनवरी 09 तक |
रवि पुष्य योग 05 फरवरी 2023, रविवार को 06:47 ए एम से 12:11 पी एम तक |
सितम्बर में रवि पुष्य योग 10 सितम्बर 2023, रविवार को 05:04 पी एम से 05:53 ए एम, सितम्बर 11 तक |
रवि पुष्य योग 08 अक्टूबर 2023, रविवार को 06:02 ए एम से 02:43 ए एम, अक्टूबर 09 तक |
नवम्बर में रवि पुष्य योग 05 नवम्बर 2023, रविवार को 06:15 ए एम से 10:27 ए एम तक |
इन्हें भी देखें –
जानिए आपको कौनसा यंत्र धारण करना चाहिए ?
जानें कैसे कराएँ ऑनलाइन पूजा ?
श्री मद्भागवत महापूर्ण मूल पाठ से लाभ
पंचक 2023 संकष्टी चतुर्थी 2023
गंडमूल दोष 2023 शुभ विवाह मुहूर्त 2023
गृह प्रवेश मुहूर्त 2023 वाहन क्रय मुहूर्त 2023
प्रापर्टी क्रय मुहूर्त 2023 मुंडन मुहूर्त 2023