|| श्री गणेशाय नमः || 35+ वर्षों का अविश्वसनीय अनुभव +91 7470934089

विवाह मुहूर्त 2026 – जनवरी से दिसंबर तक

विवाह मुहूर्त 2026 – जनवरी से दिसंबर तक

✍️ Pandit Rajkumar Dubey  |  🕒 07 Dec 2025  |  📂 ज्योतिष  |  ⏱ 8 मिनट पढ़ें

विवाह मुहूर्त 2026 – सभी शुभ तिथियां, दिन और समय की पूरी सूची

Vivah Muhurat 2026 – विवाह जीवन का एक ऐसा बंधन है जो सबसे पवित्र बंधन माना जाता है, और विवाह केवल दो प्राणियों का सम्बन्ध नहीं अपितु दो परिवारों का सम्बन्ध है। यह बंधन परस्पर दो परिवारों को जोड़ता है। इससे मधुर संबंध और क्या हो सकता है। हम अपने जीवन में छोटे से छोटा कार्य मुहूर्त देखकर करते हैं फिर तो यह दो परिवारों को एक सूत्र में बांधता है। इस कार्य में मुहूर्त का होना अति आवश्यक है।

पूरे वर्ष में कुछ ऐसे मुहूर्त हमारे शास्त्रकारों ने निर्धारित किए हैं जिनमें किसी मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती। जिन्हें हम अबूझ मुहूर्त भी कहते हैं अर्थात जिन मुहूर्तों में किसी से पूछने की आवश्यकता नहीं होती। ये मुहूर्त अपने आप में स्वयं सिद्ध मुहूर्त होते हैं। पहले जानते हैं स्वयं सिद्ध मुहूर्तों के बारे में –

Vivah Muhurat 2026 के लिए स्वयं सिद्ध मुहूर्त

  • वसंत पंचमी (23 जनवरी 2026, शुक्रवार) – वसंत पंचमी को भी अबूझ मुहूर्त की संज्ञा में लिया जाता है और इसमें भी विवाह आदि कार्य होते भी हैं, किन्तु इसमें कुछ मतभेद हैं। विद्वजन अपने विचार से कार्य करें।
  • महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2026, रविवार) – महाशिवरात्रि को भगवान भूतभावन भोले नाथ के विवाह की तिथि मानी जाती है और इस दिन पूरे भारत में बड़ी ही धूम-धाम से भगवान भोले नाथ की बारात निकाली जाती है। विवाह के लिए इसे भी अबूझ मुहूर्त की संज्ञा में रखा जाता है।
  • अक्षय तृतीया (19 अप्रैल 2026, रविवार) – अक्षय तृतीया सम्पूर्ण देश में अबूझ मुहूर्त के नाम से जाना जाता है, इस दिन किसी मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती यह स्वयं सिद्ध मुहूर्त है।
  • भड़ली नवमी (22 जुलाई 2026, बुधवार) – भड़ली नवमी को भी विद्वान लोग शुभ मुहूर्त मानते हैं, परन्तु इसमें कुछ मतभेद भी हैं इसलिए विद्वजन अपने विवेक से कार्य करें।
  • देवउठनी एकादशी (20 नवंबर 2026, शुक्रवार) – देवउठनी एकादशी को तुलसी विवाह का विधान है इसलिए विवाह के लिए इस तिथि को भी अबूझ मुहूर्त मानते हैं।

शुभ विवाह मुहूर्त जनवरी 2026

जनवरी 2026 में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं हैं।

शुभ विवाह मुहूर्त फरवरी 2026

  • 05 फरवरी 2026, गुरुवार – 07:05 AM से 07:04 AM (फरवरी 06 तक)
  • 06 फरवरी 2026, शुक्रवार – 07:04 AM से 11:35 PM तक
  • 08 फरवरी 2026, रविवार – 12:06 AM से 05:00 AM (फरवरी 09 तक)
  • 10 फरवरी 2026, मंगलवार – 07:53 AM से 01:40 AM (फरवरी 11 तक)
  • 12 फरवरी 2026, गुरुवार – 08:18 PM से 03:04 AM (फरवरी 13 तक)
  • 14 फरवरी 2026, शनिवार – 06:14 PM से 03:16 AM (फरवरी 15 तक)
  • 19 फरवरी 2026, गुरुवार – 08:50 PM से 06:53 AM (फरवरी 20 तक)
  • 20 फरवरी 2026, शुक्रवार – 06:53 AM से 01:49 AM (फरवरी 21 तक)
  • 24 फरवरी 2026, मंगलवार – 04:24 AM से 06:48 AM (फरवरी 25 तक)
  • 25 फरवरी 2026, बुधवार – 01:26 AM से 12:09 PM (फरवरी 26 तक)

शुभ विवाह मुहूर्त मार्च 2026

  • 02 मार्च 2026, सोमवार – 05:26 AM से 07:29 AM (मार्च 03 तक)
  • 07 मार्च 2026, शनिवार – 11:13 AM से 06:37 AM (मार्च 08 तक)
  • 11 मार्च 2026, बुधवार – 04:40 AM से 06:33 AM (मार्च 12 तक)

शुभ विवाह मुहूर्त अप्रैल 2026

  • 20 अप्रैल 2026, सोमवार – 05:50 AM से 05:48 PM तक
  • 25 अप्रैल 2026, शनिवार – 02:08 AM से 05:43 AM (अप्रैल 26 तक)
  • 26 अप्रैल 2026, रविवार – 05:43 AM से 08:25 PM तक
  • 28 अप्रैल 2026, मंगलवार – 09:02 PM से 05:40 AM (अप्रैल 29 तक)
  • 29 अप्रैल 2026, बुधवार – 05:40 AM से 08:50 PM तक

शुभ विवाह मुहूर्त मई 2026

  • 01 मई 2026, शुक्रवार – 10:00 AM से 09:12 PM तक
  • 03 मई 2026, रविवार – 07:08 AM से 10:26 PM तक
  • 05 मई 2026, मंगलवार – 07:37 PM से 03:52 PM (मई 06 तक)
  • 07 मई 2026, गुरुवार – 06:44 PM से 12:19 PM (मई 08 तक)
  • 13 मई 2026, बुधवार – 08:53 PM से 05:30 AM (मई 14 तक)

शुभ विवाह मुहूर्त जून 2026

  • 22 जून 2026, सोमवार – 10:30 AM से 10:11 AM (जून 23 तक)
  • 24 जून 2026, बुधवार – 01:57 PM से 07:06 AM (जून 25 तक)
  • 26 जून 2026, शुक्रवार – 07:14 PM से 05:23 AM (जून 27 तक)
  • 27 जून 2026, शनिवार – 05:23 AM से 10:10 PM तक
  • 29 जून 2026, सोमवार – 04:14 PM से 04:01 AM (जून 30 तक)

शुभ विवाह मुहूर्त जुलाई 2026

  • 01 जुलाई 2026, बुधवार – 06:50 AM से 04:03 PM तक
  • 06 जुलाई 2026, सोमवार – 01:40 AM से 05:28 AM (जुलाई 07 तक)
  • 07 जुलाई 2026, मंगलवार – 05:28 AM से 02:30 PM तक
  • 11 जुलाई 2026, शनिवार – 12:03 AM से 05:30 AM (जुलाई 12 तक)

अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 में विवाह के लिए कोई मुहूर्त नहीं है।

शुभ विवाह मुहूर्त नवंबर 2026

  • 21 नवंबर 2026, शनिवार – 06:46 AM से 12:06 AM (नवंबर 22 तक)
  • 24 नवंबर 2026, मंगलवार – 11:23 PM से 06:50 AM (नवंबर 25 तक)
  • 25 नवंबर 2026, बुधवार – 06:50 AM से 06:50 AM (नवंबर 26 तक)
  • 26 नवंबर 2026, गुरुवार – 06:50 AM से 05:45 PM तक

शुभ विवाह मुहूर्त दिसंबर 2026

  • 02 दिसंबर 2026, बुधवार – 10:30 AM से 10:51 AM (दिसंबर 03 तक)
  • 05 दिसंबर 2026, शनिवार – 11:46 AM से 06:58 AM (दिसंबर 06 तक)
  • 11 दिसंबर 2026, शुक्रवार – 03:02 AM से 07:02 AM (दिसंबर 12 तक)
  • 12 दिसंबर 2026, शनिवार – 07:02 AM से 03:25 AM (दिसंबर 13 तक)

उपरोक्त सभी शुभ विवाह मुहूर्त जबलपुर मध्यप्रदेश के समय के आधार पर संकलित किए गए हैं। स्थानानुसार मुहूर्त में थोड़ा अंतर संभव है, इसलिए अंतिम निर्णय से पहले अपने स्थान और कुंडली के अनुसार ज्योतिषीय परामर्श अवश्य लें।

यदि आप व्यक्तिगत विवाह मुहूर्त, कुंडली मिलान, या विवाह संबंधी ज्योतिषीय मार्गदर्शन चाहते हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।
पंडित राजकुमार दुबे – 7470934089

Vivah Muhurat 2026 – FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न 1: Vivah Muhurat 2026 क्या है?
उत्तर: विवाह मुहूर्त 2026 वे शुभ तिथियां और समय होते हैं, जिनमें विवाह करना शास्त्रों के अनुसार शुभ माना जाता है। ये मुहूर्त ग्रह-नक्षत्र और पंचांग के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं।

प्रश्न 2: 2026 में शादी के लिए सबसे अच्छे महीने कौन से हैं?
उत्तर: 2026 में विवाह के लिए फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, नवंबर और दिसंबर महीने शुभ माने गए हैं, जबकि जनवरी, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में विवाह मुहूर्त नहीं हैं।

प्रश्न 3: क्या बिना मुहूर्त देखे शादी करना सही है?
उत्तर: हिंदू शास्त्रों के अनुसार बिना शुभ मुहूर्त के विवाह करना उचित नहीं माना जाता। शुभ समय में किया गया विवाह दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति और स्थिरता प्रदान करता है।

प्रश्न 4: अबूझ (स्वयं सिद्ध) मुहूर्त क्या होता है?
उत्तर: अबूझ मुहूर्त वे विशेष तिथियां होती हैं, जिनमें बिना पंचांग देखे शुभ कार्य किए जा सकते हैं, जैसे – अक्षय तृतीया, वसंत पंचमी और देवउठनी एकादशी।

प्रश्न 5: क्या स्थान बदलने पर विवाह मुहूर्त बदल जाता है?
उत्तर: हाँ, स्थान के अनुसार सूर्योदय-सूर्यास्त का समय बदलता है, जिससे मुहूर्त के समय में बदलाव संभव है। विवाह से पहले स्थानीय पंचांग देखना आवश्यक होता है।

प्रश्न 6: कुंडली मिलान क्यों आवश्यक है?
उत्तर: कुंडली मिलान से वर और वधू के ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूलता जाँची जाती है, जिससे दाम्पत्य जीवन में सुख, स्वास्थ्य और संतान सुख की संभावना बढ़ती है।

प्रश्न 7: 2026 में शादी के लिए सही दिन कैसे चुनें?
उत्तर: शुभ दिन चुनने के लिए पंचांग, नक्षत्र, तिथि और लग्न की गणना की जाती है। साथ ही, वर-वधू की जन्म कुंडली के अनुसार विवाह की तिथि निर्धारित करना सर्वोत्तम माना जाता है।

प्रश्न 8: क्या ऑनलाइन विवाह मुहूर्त सही माना जा सकता है?
उत्तर: ऑनलाइन दी गई सामान्य जानकारी मार्गदर्शन हेतु होती है, जबकि सटीक मुहूर्त के लिए व्यक्तिगत कुंडली और स्थान के अनुसार ज्योतिषीय सलाह लेना सर्वोत्तम होता है।

प्रश्न 9: क्या आपके यहाँ व्यक्तिगत विवाह मुहूर्त सेवा उपलब्ध है?
उत्तर: हाँ, हम आपकी जन्मतिथि, समय और जन्मस्थान के आधार पर व्यक्तिगत विवाह मुहूर्त और कुंडली मिलान की सुविधा प्रदान करते हैं।

प्रश्न 10: व्यक्तिगत विवाह मुहूर्त के लिए कैसे संपर्क करें?
उत्तर: आप हमारी वेबसाइट के माध्यम से या दिए गए संपर्क नंबर पर संपर्क करके व्यक्तिगत विवाह मुहूर्त प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित लेख

नामकरण संस्कार विधि: बच्चे का नाम रखना क्यों है महत्वपूर्ण?

नामकरण संस्कार विधि: बच्चे का नाम रखना क्यों है महत्वपूर्ण?

पूरा पढ़ें
राहु की दृष्टि का फल: 12 भावों पर राहु दृष्टि का प्रभाव

राहु की दृष्टि का फल: 12 भावों पर राहु दृष्टि का प्रभाव

पूरा पढ़ें
भावानुसार चन्द्र की महादशा का फल

भावानुसार चन्द्र की महादशा का फल

पूरा पढ़ें

ज्योतिषीय परामर्श केंद्र

विश्वसनीय समाधान • 35+ वर्षों का अनुभव


जीवन की कठिन समस्याओं, सटीक जन्मकुंडली विश्लेषण एवं वैदिक वास्तु के प्रामाणिक समाधान हेतु संपर्क करें।

शीघ्र संपर्क हेतु कॉल करें: +91 7470934089

व्हाट्सएप चैट: सीधे संवाद शुरू करें (Click to Chat)

हमारे मुख्य परामर्श केंद्र: जबलपुर एवं रायपुर (अपॉइंटमेंट द्वारा व्यक्तिगत भेंट संभव)

✦ आपकी गोपनीयता और समाधान हमारा परम संकल्प है ✦

Fill in your Details to Know your Kundli !

💬WhatsApp 📞+91 7470934089
💬 WhatsApp 📞 कॉल करें