गर्भ रक्षा यंत्र - गर्भावस्था की सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत
Garbh Raksha Yantra — यह उन माताओं-बहनों को धारण करना चाहिए जिनका बार-बार गर्भपात हो जाता हो या गर्भ बहुत ही मुश्किल से ठहरा हो। यह यंत्र केवल गर्भ की रक्षा ही नहीं करता, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु को भी पूर्णतः सुरक्षित रखता है। गर्भ रक्षा यंत्र माताओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक और मानसिक उपद्रवों से बचाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार संतान कारक ग्रह (विशेष रूप से गुरु व मंगल) यदि जन्म कुंडली में या गर्भ के समय गोचर वश पीड़ित हों तो गर्भपात की संभावना बन जाती है। गर्भ रक्षा यंत्र ग्रहों के इन नकारात्मक प्रभावों को क्षीण करता है और गर्भ की रक्षा करता है। यह यंत्र शिशु के जन्म के बाद भी बालक तथा माता की रक्षा करता है। विशेषकर गर्भपात मंगल के दुष्प्रभाव से होते हैं; यदि आपकी कुंडली में मंगल ख़राब फल देने वाला हो तो Garbh Sanskar के पहले ही मंगल ग्रह की शान्ति करवा लेनी चाहिए।
यंत्र मंगाने की विधि
गर्भ रक्षा यंत्र मंगाने के लिए अपना नाम, पति का नाम, गोत्र एवं वर्तमान स्थान हमारे व्हाट्सएप नंबर 7470934089 पर भेजें, साथ ही अपना पूरा पोस्टल एड्रेस भेजें जिस पते पर यंत्र आपको भेजा जा सके। यंत्र आपके नाम एवं गोत्र से पूर्णतः प्राण-प्रतिष्ठित और सिद्ध किया जाता है, जिससे वह किसी भी अवस्था में निष्प्रभावी या ख़राब न हो।
गर्भ रक्षा यंत्र के लाभ (Garbh Raksha Yantra Benefits)
१. इस यंत्र का मुख्य उद्देश्य: एक गर्भवती महिला और उसके भ्रूण को सुरक्षा प्रदान करना है। यंत्र के प्रभाव से आध्यात्मिक और मनोवैज्ञानिक संबल मिलता है।
२. आध्यात्मिक सुरक्षा: माना जाता है कि यह यंत्र सकारात्मक ऊर्जा और पवित्र तरंगों का उत्सर्जन करता है, जो गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे के चारों ओर एक सुरक्षा कवच का निर्माण करता है, जिससे नकारात्मक ऊर्जाएं दूर रहती हैं।
३. मानसिक तनाव और चिंता में कमी: गर्भावस्था तीव्र भावनाओं और मानसिक चिंताओं का समय हो सकता है। इसलिए इस यंत्र का सानिध्य आराम, सुरक्षा और मानसिक शांति प्रदान करता है, जिससे तनाव और आशंकाएं दूर होती हैं।
४. सकारात्मक चिंतन एवं संकल्प: यंत्र का उपयोग गर्भावस्था के दौरान शांत और संतुलित मानसिकता को बढ़ावा देने, सकारात्मक विचारों, शुभ संकल्पों और दैनिक जीवन में सुखद वातावरण बनाए रखने का कार्य करता है।
५. पारंपरिक एवं सांस्कृतिक महत्व: गर्भावस्था के दौरान आध्यात्मिक प्रथाओं पर विशेष ज़ोर दिया जाता है। गर्भ रक्षा यंत्र का उपयोग माताओं को अपनी धार्मिक आस्था से जोड़े रखता है, जिसका सीधा और अत्यंत शुभ प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु के संस्कारों पर पड़ता है।
६. मन-शरीर संतुलन: यह यंत्र मन, शरीर और आध्यात्मिक ऊर्जा - तीनों रूपों में सहायता करता है और बाहरी नकारात्मक प्रभावों से रक्षा का कार्य करता है।