|| श्री गणेशाय नमः || 35+ वर्षों का अविश्वसनीय अनुभव 91 7470934089

तुला लग्न के जातकों की विशेषताएं

✍️ pt.rajguru@gmail.com  |  🕒 August 14, 2019  |  ⏱ 0 मिनट पढ़ें

तुला लग्न के जातकों का शारीरिक गठन

यदि आपका जन्म तुला लग्न (tula lagna) में हुआ है, तो आपकी आकृति लंबी, मुख सुंदर और लंबाई लिए हुए ललित नेत्र होंगे। आपके दाँत विरल होंगे तथा आप दुबले होंगे। परंतु शुक्र के लग्न में रहने से शरीर स्थूल भी होता है।

तुला लग्न के जातकों का स्वभाव

विचार में आप अव्यवस्थित चित्त तथा अनिश्चित विचार वाले होंगे। आपका चरित्र अव्यवस्थित रहेगा। आप अपरमितव्ययी अर्थात खर्चीले स्वभाव के, उदार प्रकृति, स्वच्छ अंतःकरण वाले, मिलनसार, सदा दूसरों की सहायता करने में तत्पर, मित्र बनाने में कुशल, संगतिप्रिय, चतुर, धार्मिक और मेधावी होंगे।

सफाई से रहना और घर-द्वार को साफ रखना आपका स्वाभाविक गुण होगा। आप न्यायप्रिय, सत्यवादी, शांत और प्रफुल्लित चित्त के होंगे। आप प्रत्येक काम न्याय तथा दया के विचार से करने वाले होंगे। यद्यपि आपकी क्रोधाग्नि जल्द प्रज्वलित होगी, परंतु उसी शीघ्रता से शांत भी हो जाएगी। आपके मित्र और संरक्षक बहुत उच्च कक्षा के प्रतिष्ठित व्यक्ति होंगे। आप कभी वाणिज्य प्रिय और कभी-कभी न्यायकर्ता तथा पंचायती इत्यादि करने वाले होंगे।

कन्या जन्म के कुछ विशेष फल

यदि तुला लग्न में कन्या (स्त्री) का जन्म हो तो वह अहंकारी, क्रोधी, लालची और कृपण (कंजूस) हो सकती है।

स्वास्थ्य एवं सावधानी

कमर, गुर्दा और मूत्रस्थली प्रायः रोगाक्रांत होने का डर रहेगा। इन सब स्थानों को शीत (ठंड) से बचाना बहुत ही उचित होगा। शुद्ध जल का व्यवहार और स्वच्छ वायु आपके स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।

विशेष नोट: ध्यान रखें यह स्थूल फलादेश है। जब तक किसी व्यक्ति की कुंडली का संपूर्ण निरीक्षण नहीं किया जाता, तब तक सही फलादेश नहीं किया जा सकता। सटीक फलादेश जानने के लिए व्यक्ति की जन्म तारीख, जन्म समय और जन्म स्थान सही होना आवश्यक है।

अन्य लग्नों का फल पढ़ें:

मेष लग्न | वृषभ लग्न | मिथुन लग्न | कर्क लग्न | सिंह लग्न | कन्या लग्न | वृश्चिक लग्न | धनु लग्न | मकर लग्न | कुंभ लग्न | मीन लग्न

इन्हें भी देखें:

संबंधित लेख

नामकरण संस्कार विधि: बच्चे का नाम रखना क्यों है महत्वपूर्ण?

पूरा पढ़ें

राहु की दृष्टि का फल: 12 भावों पर राहु दृष्टि का प्रभाव

पूरा पढ़ें

सगाई मुहूर्त 2026: सगाई के शुभ मुहूर्त, तिथियां, वार और सर्वश्रेष्ठ समय

पूरा पढ़ें

अपनी समीक्षा लिखें

ज्योतिषीय परामर्श केंद्र

विश्वसनीय समाधान • 35+ वर्षों का अनुभव


जीवन की कठिन समस्याओं, सटीक जन्मकुंडली विश्लेषण एवं वैदिक वास्तु के प्रामाणिक समाधान हेतु संपर्क करें।

शीघ्र संपर्क हेतु कॉल करें: +91 7470934089

व्हाट्सएप चैट: सीधे संवाद शुरू करें (Click to Chat)

हमारे मुख्य परामर्श केंद्र: जबलपुर एवं रायपुर (अपॉइंटमेंट द्वारा व्यक्तिगत भेंट संभव)

✦ आपकी गोपनीयता और समाधान हमारा परम संकल्प है ✦

Fill in your Details to Know your Kundli !